पटना

Bihar News: सीएम नीतीश कुमार की वाराणसी रैली स्थगित, JDU के 'मिशन 2024' को लगा झटका

सीएम नीतीश कुमार की 24 दिसंबर को वाराणसी में होने वाली रैली स्थगित हो गई है। जानकारी के अनुसार, वाराणसी में जगह ना मिलने कारण ये निर्णय लिया गया है।

Image

सीएम नीतीश कुमार की वाराणसी रैली हुई स्थगित

Photo : Times Now Digital

Bihar News: बिहार के सीएम नीतीश कुमार की वाराणसी में 24 दिसंबर को होने वाली रैली को स्थगित कर दिया गया है। बिहार सरकार के ग्रामीण व संसदीय कार्यमंत्री श्रवण कुमार ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जगह नहीं मिलने के कारण मुख्यमंत्री की वाराणसी में होने वाली रैली को स्थगित किया गया है। मंत्री श्रवण कुमार ने कॉलेज के प्रबंधक पर धमकी देने का भी आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार नीतीश कुमार की लोकप्रियता से घबराई है। उन्होंने कहा कि रैली के लिए नई जगह खोजी जा रही है, हम जनता के बीच में जाकर अपनी बात को रखेंगे। बता दें कि रोहनियां के जगतपुर इंटर कॉलेज में 24 दिसंबर को नीतीश कुमार की रैली होने वाली थी।

लोकसभा चुनाव-2024 से पहले पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में होने वाली नीतीश कुमार की इस रैली को काफी अहम माना जा रहा था। JDU ने नीतीश की रैली को लेकर काफी तैयारियां भी की थी। नीतीश कुमार की वाराणसी में होने वाली रैली को लेकर जमकर सियासत हो रही थी। BJP लगातार नीतीश की वाराणसी रैली को लेकर हमला बोल रही थी। कुछ दिन पहले की बीजेपी विधायक नीरज बबलू ने नीतीश कुमार की बनारस में होने वाली रैली को लेकर हमला बोला था। उन्होंने कहा था कि जिस तरीके से विधानसभा में नीतीश कुमार ने भाषण दिया था तो पूरे देश में इनकी किरकिरी हुई थी। इनसे बचने के लिए रैली का नया तरीका ढूंढ रहे हैं।

29 दिसंबर को होगी जेडीयू राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक

सीएम नीतीश ने 29 दिसंबर को दिल्ली में JDU की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की अहम बैठक बुलाई है। इसमें सीएम नीतीश के अलावा जेडीयू अध्यक्ष सिंह समेत पार्टी के वरिष्ठ नेता और राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य मौजूद रहेंगे। जानकारी के अनुसार बैठक का एजेंडा अभी सार्वजनिक नहीं किया गया है। आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर नीतीश कुमार इस बैठक में कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article