'आराम से हो जाएगा दाखिल-खारिज, साहब से अकेले में मिल लीजिए'; महिला की शिकायत पर CO के खिलाफ FIR

बिहार के मुजफ्फरपुर में दाखिल खारिज के नाम पर महिला को अकेले में मिलने के लिए कहा गया। महिला की शिकायत के आधार पर सीईओ और राजस्व कर्मचारी के खिलाफ नामजद FIR दर्ज की गई है।

भ्रष्टाचार से शायद ही कभी देश को मुक्ति मिल पाए। हर जगह भ्रष्टाचार के मामले सामने आते रहते हैं। बिहार में जमीन के दाखिल खारिज की प्रक्रिया में भी भ्रष्टाचार की समस्या लगातार बढ़ती जा रही है। यहां के मुजफ्फरपुर जिले में एक भ्रष्टाचार का एक अलग ही मामला सामने आया है। जिसमें आवेदक को अधिकारी से अकेले में मिलने के लिए प्रेरित किया गया।

woman in anger AI

महिला को CO से अकेले में मिलने को कहा गया (फोटो - AI Image)

यहां के सदर थाने में मुशहरी के सीओ महेंद्र शुक्ला और राजस्व कर्मचारी अनुज कुमार के खिलाफ एक महिला ने नामजद FIR दर्ज करवाई है। आरोप है कि इन दोनों ने फर्जी कागजात के आधार पर खबड़ा गांव की एक जमीन का दाखिल खारिज करने का प्रयास किया।

End of Feed