पटना

Valentine in Patna: पटना में वैलेंटाइन पर पार्टनर के लिए इन जगहों से खरीदें गिफ्ट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 10, 2023, 05:23 PM IST

Best Market in Patna For valentine Gift: इस वैलेंटाइन वीक में आपको कई हाईटेक उपहार मिल रहे हैं। वैलेंटाइन स्पेशल के रूप में स्मार्टफोन, स्मार्टबैंड, मिनी कैमरा, पावर बैंक, स्मार्ट स्केल, स्मार्ट पीकर, फीचर मोबाइल फोन मिल रहे हैं। आप अपने पार्टनर को यह गिफ्ट कर सकते हैं। इसके अलावा कई उपहार हैं। जैसे ग्रीटिंग कार्ड, घड़ी, टेडीबीयर, लॉकेट आदि।

Image

पटना में खूब हुई टेडी बीयर की बिक्री

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • 100 रुपए से 5000 रुपए तक के आकर्षक उपहार
  • बोरिंग रोड में कई दुकानों में बेहतरीन गिफ्ट आइटम
  • बाजार में कस्टमाइज्ड गिफ्ट भी उपलब्ध


Valentine 2023 in Patna: पटना का बाजार वैलेंटाइन वीक का ध्यान में रखकर सजा हुआ है। पूरे बोरिंग रोड में गिफ्ट दुकानों की स्पेशल सजावट की गई है। खरीदारों के लिए स्पेशल ऑफर दिए जा रहे हैं। वहीं, गिफ्ट में रंग-बिरंगे ग्रीटिंग कार्ड, म्यूजिकल कार्ड्स, सॉफ्ट टॉयल, कॉफी मग, टेडी बीयर, परफ्यूम, रंग-बिरंगे फूल अधिक बिक रहे हैं। इसके अलावा गहने, स्लैम बुक की भी बिक्री है। इस साल प्रेमी जोड़े 300 रुपए से लेकर 7000 रुपए तक का सॉफ्ट टॉयज खरीद रहे हैं। कपल मग 499 रुपए से लेकर 599 रुपए तक का है।

बोरिंग रोड स्थित आर्चीज गैलरी में शुक्रवार को प्रेमी जोड़ों की काफी भीड़ रही। इन लोगों ने टेडी, हार्ड और पिलो खरीदे। सबसे महंगा गिफ्ट 7000 रुपए का सॉफ्ट टॉयज है। डाकबंगला चौराहा स्थित ज्वेलरी शॉप में हार्ट शेप पेंडेंट, फिंगर रिंग और ब्रेसलेट भी खूब बिका। इतना ही नहीं 500 रुपए के चॉकलेट गिफ्ट बॉक्स की भी खूब खरीदारी हो रही है।

टेडी बीयर की रही सबसे अधिक मांग

लड़कियों को स्टफ्ट खिलौने बहुत पसंद होते हैं। गले से टेडी को लगाकर सोना भी अच्छा लगता है। इस कारण से टेडी बीयर की सबसे अधिक मांग रही। 200 रुपए से लेकर 5500 रुपए तक के टेडी बीयर की बिक्री हुई। सबसे अधिक रेड रंग के टेडी बीयर की मांग रही है। हथुआ मार्केट स्थित गिफ्ट कॉर्नर में सुबह 11 बजे से ही प्रेमी जोड़ों की भीड़ जुटने लगी। कई प्रेमी जोड़ों ने दो-दो टेडी बीयर लिए। एक अपनी पसंद की तो एक अपने पार्टनर की पसंद की।

अब भी ग्रीटिंग कार्ड का दौर कायम

पटना में वैलेंटाइन वीक में अपने पार्टनर को ग्रीटिंग कार्ड देने का दौर कायम है। हालांकि पिछले 5-7 साल में यह कम हुआ है। अब थोड़े मॉडर्न ग्रीटिंग कार्ड की ही बिक्री हो रही है। ग्रीटिंग कार्ड 50 रुपए से लेकर 1000 रुपए तक के हैं। इसके अलावा टाइटन के शोरूम में भी अच्छी खासी भीड़ रही। प्रेमी जोड़े इस कंपनी की घड़ी और चश्मों की खरीदारी की। स्मार्टवॉच, स्मार्टफोन भी पार्टनर को खरीदकर गिफ्ट किया गया। डागबंगला चौराहा स्थित हरि निवास कॉम्प्लेक्स में सामान्य दिनों की अपेक्षा अधिक स्मार्टफोन की बिक्री हुई है।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article