पटना

Murder: बेगूसराय में चौकीदार का बेरहमी से कत्ल कर खेत में फेंका शव, चेहरे पर डाला तेजाब

  • Reported by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 12, 2022, 09:48 PM IST

Begusarai Murder: बेगूसराय में बेखौफ बदमाशों ने चौकीदार की बेरहमी से हत्या कर उसके शव को खेत में फेंक दिया। कातिलों ने चौकीदार के चेहरे को तेजाब से जला दिया। चौकीदार की हत्या से परिवार में कोहराम मच गया। वहीं, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

Image

चौकीदार का बेरहमी से कत्ल (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Photo : ANI
KEY HIGHLIGHTS
  • बेगूसराय में चौकीदार की बेरहमी से हत्या
  • हत्या के बाद शव खेत में फेंका, चेहरे पर तेजाब डाला
  • कई दिन से लापता था चौकीदार, पुलिस जांच में जुटी

Begusarai Murder: बिहार के बेगूसराय में 9 नवंबर की रात से लापता चौकीदार का शनिवार सुबह शव मिलने से सनसनी फैल गई। चौकीदार की लाश गांव के बाहर खेत से बरामद की गई है। शव को देखकर आशंका है कि, कातिलों ने उसे बेरहमी से पीटकर मार डाला। हत्या के बाद उसके चेहरे पर तेजाब भी डाला गया। ताकि लाश की पहचान ना हो सके। सनसनीखेज वारदात मंसूरचक थाना इलाके में हुई। मृतक घूरन महतो (59) मंसूरचक थाने में चौकीदार के पद पर था। हत्‍या की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मचा है।

बताया जा रहा है कि, पूर्णिमा पर सिमरिया गंगा मेला में चौकीदार की ड्यूटी लगाई गई थी। बुधवार को मुख्‍यमंत्री के कार्यक्रम में चौकीदार को सिमरिया भेजा गया था। यहां से लौटने के बाद वह घर आया था। बुधवार रात करीब आठ बजे चौकीदार को सोहिलवाड़ा पर देखा था।

खेत में मिले थे चौकीदार के कपड़े

बताया गया है कि, वह थाने में उपस्थिति देने के लिए मंसूरचक गया था। लेकिन उसके बाद वह लापता हो गया था। उसकी काफी तलाश की गई, लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चला। घूरन महतो का कपड़ा शुक्रवार को सोहिलवाड़ा में धान के खेत में मिला था। चौकीदार के कपड़े मिले थे। खेत में फसल काट रहे किसानों को खेत में लुंगी और कोट मिला था। कपड़े मिलने के बाद से ही परिजनों ने अनहोनी का आशंका जताई थी। शनिवार की सुबह सोहिलवाड़ा बहियार से धान के खेत में चौकीदार की लाश मिली। कातिलों ने चौकीदार की बेरहमी से हत्या की, और उसके बाद पानी भरे धान के खेत में शव फेंक दिया।

खाना खाकर घर से निकला था चौकीदार

सूचना मिलते ही मंसूरचक थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। जानकारी मिली है कि, 9 नवंबर को सिमरियाधाम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यक्रम से रात आठ बजे चौकीदार घूरन महतो लौट कर घर पहुंचा था। इसके बाद चौकीदार खाना खाने के बाद घर से कुछ देर में आने की बात कहकर निकल गया था। इसके बाद वह घर नहीं आया। हालांकि अभी तक यह जानकारी नहीं हुई है कि, चौकीदार घूरन महतो का कत्ल किसने और क्यों किया। हालांकि लोगों का यह भी कहना है कि, चौकीदार का किसी महिला से संबंध था। इसको लेकर छह महीने पहले पंचायत भी हुई थी। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'