पटना

Patna Crime: घर में मिला युवक का शव, एक कान कटा हुआ, हत्या की आशंका

Patna Crime: पटना के पीरबहोर इलाके में एक युवक का शव उसके घर में मिला। मृतक का कान कटा होने के कारण हत्या की आशंका जताई जा रही है। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Image

पटना में घर में मिला युवक का शव (फोटो - टाइम्स नाउ नवभारत)

Bihar Crime: बिहार की राजधानी पटना में आपराधिक मामले कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। यहां हत्या और गोलीबारी के मामले आम होते जा रहे हैं। ऐसा ही एक मामला पटना के पीरबहोर इलाके से सामने आया है। यहां एक घर में युवक की लाश मिली है, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। बता दें कि मृतक का एक कान कटा हुआ है।

पूरे इलाके में दहशत का माहौल

पुलिस ने मृतक की पहचान कैशलेंद्र के रूप में की है, जो गया जिले का निवासी था और पटना के बाकरगंज सागर मार्केट में रहता था। रविवार रात परिवार को कमरे में उसका शव मिला, जिसका कान कटा हुआ है। मृतक का कटे कान को देख हत्या का आशंका और बढ़ रही है। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। यह घटना स्थानीय लोगों में चर्चा का केंद्र बनी हुई है। लोग हत्या को लेकर तरह-तरह के अनुमान लगा रहे हैं। पुलिस गहन रूप से मामले की जांच कर रही है। इस घटना ने मृतक के परिवार समेत पूरे इलाके को दहशत में डाल दिया है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article