पटना

बेगूसराय में झपटमारी: बाइक सवार बदमाश युवक का लाखों रुपये से भरा बैग लेकर हुए फरार

Begusarai News: बेगूसराय में झपटमार गिरोह एक और युवक को अपना शिकार बनाया है। यहां बाइक सवार बदमाशों ने एक युवक से 1.75 लाख रुपये लूट लिए और मौका देख वहां से फरार हो गए। पीड़ित ने नगर थाने में इस मामले की प्राथमिकी दर्ज कराई है और पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने टीम का गठन किया है।

Image

बिहार में झपटमारी के मामले बढ़े (फोटो - टाइम्स नाउ नवभारत)

Begusarai News: बिहार के बेगूसराय के नगर थाना क्षेत्र में झपटमार गिरोह की सक्रियता बढ़ती जा रही है। यहां बढ़ते झपटमारी के मामलों ने स्थानीय निवासियों और आगंतुकों के लिए जीवन कठिन बना दिया है। हाल ही में महमदपुर के पास बाइक सवार बदमाशों ने एक युवक से 1.75 लाख रुपये लूट लिए और वहां से फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

युवक से 1.75 लाख की झपटमारी

पुलिस ने बताया कि झपटमारी का शिकार हुए सुमित कुमार ने नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। सुमित ने बताया कि वह मेट्रो हॉस्पिटल के पास डिलीवरी प्वाइंट से पैसे लेकर रतनपुर जा रहा था, तभी दो अज्ञात बाइक सवारों ने उसके बैग से पैसे छीन लिए। पुलिस ने इस घटना के बाद एफआईआर दर्ज की, लेकिन कार्रवाई सीमित रही।

एसपी मनीष कुमार के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया, जो सदर एसडीपीओ वन के नेतृत्व में काम कर रही है। एसपी की प्रेस विज्ञप्ति में घटना का स्थान महमदपुर के समीप बताया गया है, लेकिन इसमें दो अलग-अलग स्थानों का उल्लेख होने से सवाल उठ रहे हैं। पुलिस ने कहा है कि वे मामले की जांच कर रहे हैं और जल्द ही कार्रवाई की जाएगी। इस घटना ने स्थानीय लोगों में भय और असुरक्षा की भावना को बढ़ा दिया है, जिससे उनकी दैनिक गतिविधियों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!