बिहार का मौसम 9-July-2025: बिहार में मानसून नाराज, 40 डिग्री तक पहुंचा पारा, आज मेहरबान हो सकते हैं बादल

Bihar Ka Mausam (बिहार में आज का मौसम कैसा रहेगा) 9-July-2025 पटना, गया, भागलपुर, मुजफ्फरपुर में जाने आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: बिहार में मानसून सुस्त पड़ा हुआ है। बारिश में कमी आई ही थी लेकिन अब पारा भी बढ़ने लगा है। कल बिहार के एक शहर में पारा 40 के पास पहुंच गया। आज कुछ बारिश की संभावना भी नजर आ रही है। आइए जानते हैं कैसा रहेगा बिहार के मौसम का हाल।

Bihar Ka Mausam (बिहार में आज का मौसम कैसा रहेगा) 9-July-2025: बिहार में इस बार मानसून की बेरुखी ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। जहां जुलाई का महीना आमतौर पर राहत भरी बारिश लेकर आता है, वहीं इस बार गर्मी मई जैसी तीखी महसूस की जा रही है और बारिश की कमी 48 फीसदी तक पहुंच गई है। राज्य में अब तक सामान्य 252.2 मिमी वर्षा के मुकाबले केवल 130.1 मिमी बारिश ही दर्ज की गई है।

bihar weather 9 July ka mausam patna

बिहार में मौसम का क्या है हाल

उत्तर बिहार में बिगड़े हालात

उत्तर बिहार के अधिकांश जिलों में हालात बेहद चिंताजनक हैं। मधेपुरा, चंपारण, समस्तीपुर, शिवहर, बेगूसराय, खगड़िया, मधुबनी, सुपौल, दरभंगा, वैशाली, पूर्णिया, गोपालगंज और अररिया जैसे जिलों में 50 प्रतिशत से भी कम बारिश हुई है।

End of Feed