Bihar Weather: बिहार में धीमी पड़ी बारिश, चढ़ने लगा पारा; आज गया-भागलपुर समेत इन जिलों में अलर्ट

Bihar Ka Mausam (बिहार में आज का मौसम कैसा रहेगा) 8-July-2025 पटना, भागलपुर, मुजफ्फरपुर, वैशाली, गया में जाने आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: बिहार में मानसून की रफ्तार धीमी पड़ने से बारिश की गतिविधियों में कमी देखने को मिल रही है। पिछले 24 घंटों में दक्षिण और उत्तर बिहार के कुछ हिस्सों में ही हल्की से मध्यम बारिश हुई, जबकि कई जिलों में मौसम शुष्क बना रहा। आज बिहार में कहां-कहां बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, आइए जानते है:

Bihar Ka Mausam (बिहार में आज का मौसम कैसा रहेगा) 8-July-2025: बिहार में मानसून की रफ्तार कुछ मंद पड़ गई है। जिससे बारिश की गतिविधियों में कमी आई है। पिछले कुछ दिनों से मौसम का मिलाजुला रुख देखने को मिल रहा है। इस दौरान कहीं बारिश हो रही है और कहीं मौसम शुष्क बना हुआ है। बीते 24 घंटों में भी ऐसा ही मौसम देखने को मिला। इस अवधि में दक्षिण और उत्तर बिहार के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। शेष जिलों में बादल मेहरबान नहीं हुए। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में बारिश का मौसम बरकरार रहने की संभावना है। हालांकि तापमान में भी बढ़ोत्तरी देखने को मिल सकती है।

End of Feed