पटना

बिहार का मौसम 29-July-2025: बिहार में झमाझम बारिश से गिरा पारा, आज भी नहीं मिलेगी राहत, कई जिलों में जारी हुए अलर्ट

Bihar Ka Mausam (बिहार में आज का मौसम कैसा रहेगा) 29-July-2025 पटना, गया, भागलपुर, मुजफ्फरपुर में जाने आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: बिहार में मानसून सक्रिय है और अधिकांश जिलों में लगातार बारिश हो रही है। पटना समेत कई जगहों पर जलजमाव की स्थिति बन गई है। आज मंगलवार को जमुई, गया, मुंगेर जैसे जिलों में भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी है। आइए जानते हैं कैसा रहेगा आज बिहार का मौसम।

Image

आज भी प्रदेश में झूमकर बरसेंगे बादल

Photo : Times Now Digital

Bihar Ka Mausam (बिहार में आज का मौसम कैसा रहेगा) 29-July-2025: बिहार में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है और राज्य के लगभग सभी जिलों में सोमवार से लगातार बारिश हो रही है। राजधानी पटना सहित कई जिलों में भारी बारिश के कारण जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। मौसम विभाग ने मंगलवार को भी राज्य भर में मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

आज कई जिलों में अलर्ट

मौसम विभाग ने जमुई, बांका, भागलपुर, अररिया, गया, नवादा और मुंगेर जिलों में अत्यधिक वर्षा की संभावना जताते हुए चेतावनी जारी की है। इन इलाकों में तेज हवा के साथ गरज-चमक और वज्रपात की आशंका भी बनी हुई है। पूर्वी और दक्षिण बिहार के कई हिस्सों में मौसम के इस मिजाज का असर साफ नजर आ रहा है।

दिनभर होगी बारिश

राज्य के अधिकांश जिलों में आज 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है। साथ ही पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। कई जिलों में रुक-रुक कर बारिश और वज्रपात का सिलसिला जारी रहेगा। सोमवार देर रात पटना, गोपालगंज, सीवान, सारण, वैशाली, भोजपुर और नालंदा जिलों में मूसलाधार बारिश हुई। बारिश के कारण कई इलाकों में सड़कों पर पानी भर गया है, जिससे लोगों को आवाजाही में कठिनाई हो रही है।

इस हफ्ते बारिश से राहत नहीं

मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में आगामी चार से छह दिनों तक बारिश का दौर जारी रह सकता है। कई स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना बनी हुई है। हालांकि, झारखंड में कम बारिश होने की संभावना के कारण फल्गु और सोन नदी में बाढ़ का खतरा फिलहाल नहीं है।

Nishant Tiwari
निशांत तिवारी author

निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहरों से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सरोकार को समझने की उनकी गहरी दृ... और देखें

End of Article