पटना

Bihar Weather 24-November-2025: बिहार में दम दिखाने को तैयार ठंड, इस हफ्ते लुढ़केगा पारा, कोहरा बनेगा बड़ी परेशानी; जानें क्या कहता है IMD का पूर्वानुमान

Bihar Ka Mausam (बिहार में आज का मौसम कैसा रहेगा) 24-November-2025 पटना, गया, भागलपुर, मुजफ्फरपुर में जाने आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: बिहार में सर्दी ने दस्तक दे दी है और आने वाले दिनों में इसका असर और तेज होगा। पश्चिमी विक्षोभ, चक्रवाती हलचलों और ठंडी उत्तर-पश्चिमी हवाओं के कारण राज्य का मौसम बदल रहा है। 24 नवंबर के बाद न्यूनतम तापमान में तेजी से गिरावट होगी और रातें अधिक ठंडी होंगी। आइए जानते हैं कैसा रहेगा बिहार का मौसम।

Image

बिहार में जल्द पड़ने वाली है कड़ाके की ठंड

Photo : Times Now Digital

Bihar Ka Mausam (बिहार में आज का मौसम कैसा रहेगा) 24-November-2025: बिहार में सर्दी अब पूरा दम दिखाने को तैयार हैं। अगले कुछ दिनों में पश्चिमी विक्षोभ, चक्रवाती हलचलों और ठंडी उत्तर-पश्चिमी हवाओं के मिले जुले असर से राज्य के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। फिलहाल दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी और पूर्वी बांग्लादेश के ऊपर बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन की वजह से हवा की दिशा में लगातार बदलाव हो रहा है, जिसके कारण न्यूनतम तापमान में अब तक खास गिरावट नहीं आ रही थी। हालांकि जल्द ही परिस्थितियां बदलेंगी।

इस हफ्ते बढ़ेगा ठंड का असर

दक्षिण अंडमान सागर में बना निम्न दबाव क्षेत्र 27 और 28 नवंबर तक बिहार के मौसम को प्रभावित करेगा। इस दौरान कई जिलों में हल्के बादल दिखाई दे सकते हैं। IMD का अनुमान है कि 24 नवंबर के बाद तापमान में अधिक तेजी से गिरावट होगी और रातें और ठंडी हो जाएंगी। सर्दी के मौसम का मुख्य समय दिसंबर से फरवरी के बीच माना जाता है, लेकिन इस साल नवंबर के अंत से ही ठंड का असर साफ तौर पर दिखाई देने लगा है।

न्यूनतम तापमान में आएगी गिरावट

राज्य के अधिकतर शहरों में अगले दो दिनों में न्यूनतम तापमान 1-2 डिग्री कम होने का पूर्वानुमान है। 27–28 नवंबर के बाद कई जिलों में रात का तापमान 2 से 4 डिग्री तक गिर सकता है। रविवार को सूबे का अधिकतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस से 31.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12.3 डिग्री सेल्सियस से 19.7 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया गया। गया में सबसे कम तापमान 13.2 डिग्री सेल्सियस जबकि फारबिसगंज में 30.4 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे अधिक तापमान दर्ज हुआ।

पटना में कैसा रहेगा मौसम

राजधानी पटना में सोमवार को मौसम साफ रहने का अनुमान है। सुबह हल्के कोहरे की संभावना है। रविवार को यहां न्यूनतम तापमान 1 डिग्री और अधिकतम तापमान 0.6 डिग्री घटा। शहर का अधिकतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

कोहरा बढ़ा, ट्रेनें लेट

ठंड बढ़ने के साथ ही कोहरे का असर भी देखने को मिल रहा है। राज्य में लगभग 10 ट्रेनें देर से चल रही हैं, जिनमें दिल्ली, मुंबई और कोलकाता रूट की ट्रेनें सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। आने वाले दिनों में कोहरा और घना होने का अनुमान है, जिससे यात्रा करने वालों को अतिरिक्त सावधानी बरतनी होगी।

मौसम विभाग का कहना है कि दिन का अधिकतम तापमान अगले कुछ दिनों तक लगभग स्थिर रहेगा। लेकिन रात का तापमान लगातार घटता रहेगा। दिन में हल्की धूप लोगों को राहत देगी, जबकि सुबह और शाम की ठिठुरन और बढ़ेगी। उत्तर-पश्चिम दिशा से चलने वाली सूखी और ठंडी हवाएं तापमान को और नीचे ले जाएंगी।

Nishant Tiwari
निशांत तिवारीauthor

निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहरों से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सरोकार को समझने की उनकी गहरी दृष्टि उन्हें इस बीट का एक भरोसेमंद और प्रभावी कंटेंट राइटर बनाती है। वे जटिल लोकल इश्यूज को सहज, स्पष्ट और असरदार अंदाज में पेश करने में दक्ष हैं और अबतक 2,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट लिख चुके हैं। उनकी लेखन शैली शहर की नब्ज पकड़ते हुए ऐसे कंटेंट पर केंद्रित रहती है, जो सीधे पाठकों के जीवन और उनकी रोजमर्रा की चिंताओं से जुड़ा होता है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!