बिहार का मौसम 1-July-2025: आज भी खुले रहेंगे छाते, मानसून की रफ्तार से कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

Bihar Ka Mausam (बिहार में आज का मौसम कैसा रहेगा) 1-July-2025 पटना, गया, मुजफ्फरपुर, भागलपुर में जाने आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: बिहार में मानसून ने रफ्तार तेज है, आज भी राज्य में बारिश का दौर देखने को मिलेगा। सोमवार की झमाझम बारिश के बाद मौसम विभाग ने आज मंगलवार को भी बारिश की संभावना जताई है और साथ में आंधी-तूफान को लेकर चेतावनी भी जारी की है। आइए जानते हैं कैसा रहेगा आज बिहार का मौसम।

Bihar Ka Mausam (बिहार में आज का मौसम कैसा रहेगा) 1-July-2025: बिहार में जुलाई का आगाज झमाझम बारिश के साथ हुआ है। राज्य के कई जिलों में जहां बीते 24 घंटों में अच्छी बारिश दर्ज की गई, वहीं तेज हवाओं और बिजली गिरने की घटनाओं ने लोगों को सतर्क कर दिया है। आज भी मौसम में मानसून अपना असर दिखाएगा, मौसम विभाग ने दक्षिण-पश्चिम और दक्षिण-मध्य बिहार के कई हिस्सों में येलो अलर्ट जारी करते हुए भारी बारिश और आंधी-तूफान की चेतावनी दी है।

bihar mausam 1 july

आज भी दिखेगा मानसून का असर

कहां कितने बरसे बादल

30 जून को राज्य के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। महाराजगंज में 115.6 मिमी, नवीनगर में 68.4 मिमी, भगवानपुर हाट में 52.2 मिमी और औरंगाबाद में 51.4 मिमी वर्षा दर्ज की गई। गोपालगंज में 44 किमी/घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं। वहीं बेगूसराय में अधिकतम तापमान 37.7 डिग्री सेल्सियस और किशनगंज में न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

End of Feed