पटना

बिहार में मौसम की मार, बिजली गिरने से 8 जिलों में 15 की मौत

  • Authored by: प्रांजुल श्रीवास्तव
  • Updated Jul 5, 2023, 10:02 PM IST

Bihar Weather: बिहार में रोहतास में वज्रपात से 5, खगड़िया में 1, कटिहार में 2, गया में 2 जहानाबाद में 2, कैमूर में 1, बक्सर में 1, भागलपुर में 1 की मौत हुई है। सीएम नीतीश कुमार ने मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है।

Image

बिहार में बिजली गिरने से 15 की मौत

Bihar Weather: बिहार में मौसम काफी खतरनाक होता जा रहा है। यहां कल देर शाम से अब तक बिजली गिरने की घटना से 15 लोगों की मौत हो चुकी है। मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी किए गए बयान के मुताबिक, आठ जिलों में 15 लोगों की मौत हुई है। सीएम नीतीश कुमार ने इन मौतों पर शोक जताया है और मृतकों के आश्रितों को चार-चार लाख रुपये अनुग्रह राशि देने का ऐलान किया है।

जानकारी के मुताबिक, रोहतास में वज्रपात से 5, खगड़िया में 1, कटिहार में 2, गया में 2 जहानाबाद में 2, कैमूर में 1, बक्सर में 1, भागलपुर में 1 की मौत हुई है। सीएम नीतीश कुमार ने कहा है कि इस दुख की घड़ी में सरकार पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है और पीड़ित परिजनों को तत्काल मदद मुहैया कराने के निर्देश दिए गए हैं।

मौसम से बचाव के लिए जारी की गई एडवाइजारी

बिहार में मानूसन काफी खतरनाक होता जा रहा है। यहां लगातार बारिश हो रही है, जिसको लेकर सरकार की ओर से एडवाइजरी जारी कर कहा गया है कि खराब मौसम में पूरी सतर्कता बरती जाए और वज्रपात से बचाज के लिए आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा समय-समय पर जारी किए सुझावों का पालन करने की अपील की गई है। लोगों से खराब मौसम में घर में ही रहने को कहा गया है।

बिहार के कई जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट

उधर, मौसम विभाग ने बिहार में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। आईएमडी के पूर्वानुमान के मुताबिक, अगले 24 घंटों के दौरान जमुई, अररिया, किशनगंज, लखीसराय, नवादा, खगड़िया और बांका जिले में भारी बारिश के अलावा वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है। बता दें, बिहार में भारी बारिश के चलते दरभंगा मेडिकल कॉलेज में भी पानी भर गया। इसका वीडियो भी जारी हुआ, जिसमें कई वार्डों में घुटने तक पानी नजर आ रहा है।

प्रांजुल श्रीवास्तव
प्रांजुल श्रीवास्तवauthor

<p>मैं इस वक्त टाइम्स नाउ नवभारत से जुड़ा हुआ हूं। पत्रकारिता के 8 वर्षों के तजुर्बे में मुझे और मेरी भाषाई समझ को गढ़ने और तराशने में कई वरिष्ठ पत्रकारों और संपादकों का योगदान रहा। 2016 में उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से शुरू हुआ यह सफर देश की राजधानी दिल्ली में 'टाइम्स नाउ नवभारत' तक आ पहुंचा है। अखबारों में रिपोर्टिंग करते हुए शहरों की धूल फांकना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को समझते हुए देश-विदेश की खबरों को आप तक पहुंचाने का मेरा ये सफर काफी किस्से-कहानियों से भरा हुआ है। लखनऊ की बाबा भीम राव अंबेडकर सेंट्रल यूनिवर्सिटी के क्लासरूम में प्रोफेसरों से मिले किताबी ज्ञान और पत्रकारीय सिद्धांतों को जमीन पर उतारने का मौका मुझे 2016 में ही मिल गया। पहला ब्रेक टाइम्स ग्रुप के प्रतिष्ठित अखबार 'नवभारत टाइम्स' ने दिया। यहां बतौर इंटर्न मुझे कई सामाजिक संगठनों की रिपोर्टिंग करने का मौका मिला। दिनभर शहर में घूम-घूम कर खबरों को बटोरना और शाम होते ही उन्हें लिखकर डेस्क के हवाले करना मेरी दिनचर्या का हिस्सा हो गया। इस अनुभव ने मुझे समाज के तौर तरीकों से परिचित कराया तो न्यूजरूम में सीनियर्स से मिली डांट ने पत्रकारिता की बारीकियों और भाषाई मर्यादा को समझने में मदद की। करीब 3 से 4 महीनों की इंटर्नशिप के बाद मुझे 2017 आते-आते गांधी परिवार के गढ़ रायबरेली भेजा गया। यह समय उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव और सत्ता के बदलाव का था। यहां बतौर रिपोर्टर मैं पहली बार राजनीतिक खबरों से रूबरू हुआ। रायबरेली के मिजाज को करीब 8 महीनों तक समझने के बाद नवभारत टाइम्स ने मुझे वापस लखनऊ बुलाया और शहर की रिपोर्टिंग करने का मौका दिया। यहां विज्ञान, पर्यावरण, बाजार, लखनऊ विकास प्राधिकरण, आवास विकास और मेट्रो जैसी बीट पर जमकर काम किया। यह सफर अब पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिले मुरादाबाद तक पहुंच गया था, जहां मुझे दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित अखबार के लिए दो वर्षों तक रिपोर्टिंग करने का अवसर मिला। करीब दो वर्षों की पत्रकारिता के बाद अब मुझे देश की राजधानी की ओर रुख करना था और यह मौका अमर उजाला (डिजिटल) ने दिया। अखबारों की रिपोर्टिंग से निकलकर डिजिटल पत्रकारिता के अनुभव से मैं पहली बार रूबरू हो रहा था। यहां पर मुझे मेन डेस्क पर जिम्मेदारी मिली। जहां सबसे आगे रहते हुए सबसे सटीक खबरें आप तक पहुंचाना चुनौती भरा काम था, लेकिन पत्रकारिता की शुरुआत में मिले अनुभवों ने मेरा काम आसान बना दिया। यहां भी करीब दो वर्षों के बाद 2023 में मुझे टाइम्स ग्रुप से दोबारा जुड़ने का मौका मिला और टाइम्स नाउ नवभारत की मेन डेस्क पर मेरा सफर अब तक जारी है।</p>

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!