Bihar Vidhan Sabha Chunav (बिहार चुनाव न्यूज ): छपरा में PM मोदी ने महागठबंधन पर किए वार, बोले-केवल सत्ता हासिल करने के लिए आए एक साथ
Bihar Vidhan Sabha Chunav (बिहार चुनाव न्यूज टुडे ) 30 October 2025 Hindi News Live Updates: बिहार में चुनावी रैली के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दावा किया कि कांग्रेस बिहार विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की संभावनाओं को नुकसान पहुंचाना चाहती है और इसलिए उसने उन नेताओं को मैदान में उतारा है जिन्होंने राज्य का अपमान किया है। बिहार में पहले चरण के मतदान के लिए अब ज्यादा समय नहीं बचा है और इसी वजह से माहौल की गर्मी देखने लायक है। रैलियों का रेला लगा हुआ है, आज प्रधानमंत्री की दो रैलियां हैं, कांग्रेस भी 15 रैलियों की तैयारी में है। विपक्ष ने अपना मेनिफेस्टो भी जारी कर दिया है, जिसपर सत्ता पक्ष लगातार हमलावर है। बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव इस बार दो चरणों में संपन्न होगा। पहले चरण की वोटिंग 6 नवंबर को होगी, जबकि दूसरे चरण का मतदान 11 नवंबर को निर्धारित है। मतगणना 14 नवंबर को की जाएगी।
Bihar Vidhan Sabha Chunav (बिहार चुनाव न्यूज ): छपरा में PM मोदी ने महागठबंधन पर किए वार, बोले-केवल सत्ता हासिल करने के लिए आए एक साथ
