Bihar School & Colleges Closed News Today in Hindi 2022: बिहार की राजधानी पटना समेत पूरे राज्य में कड़ाके की ठंड पड़ने की वजह से सरकारी स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया गया है। घने कोहरे और शीतलहर को देखते हुए शिक्षा विभाग ने स्कूलों को 26 दिसंबर से 31 दिसंबर तक बंद रखने का निर्देश दिया था। इस संबंध में पटना डीएम ने सभी सरकारी स्कूलों को बंद रखने का आदेश जारी कर दिया है।
Bihar School Closed: डीएम का नोटिस जारी
पटना डीएम की ओर से जारी नोटिस के अनुसार, जिले में गिरते तापमान और विशेष रुप से सुबह के समय अधिक ठंड के कारण बच्चों के स्वास्थ्य और जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना को देखते हुए सभी सरकारी और निजी स्कूल 26 दिसंबर से 31 दिसंबर तक कक्षा 8वीं तक के स्टूडेंट्स के लिए स्कूल बंद रहेंगे। बता दें कि मौसम की स्थिति को देखते हुए छुट्टी की अवधि को आगे भी बढ़ाया जा सकता है।
Patna School Closed: सर्दी का बढ़ता कहर
राजधानी पटना समेत बिहार के अन्य जिलों में कड़ाके की सर्दी पड़ने की वजह से लोगों का बुरा हाल है। शनिवार को हुई हल्की बारिश के बाद से ठंड काफी ज्यादा बढ़ गई है। बिहार के कई जिलों में तापमान 10 डिग्री से भी कम है। इसके साथ ही कई शहरों में घना कोहरा भी देखा गया है। मौसम वैज्ञानिक की माने तो आने वाले दिनों में ठंडी का कहर देखा जा सकता है।
School Closed News: अगले साल की छुट्टियां
बिहार सरकार ने हाल ही में साल 2023 के लिए स्कूल की छुट्टियों की लिस्ट जारी की थी। जिसके अनुसार अगले साल 365 दिनों में कुल 131 दिन स्कूल बंद रहेंगे। बिहार स्कूल से जुड़ी ताजा खबरों के लिए टाइम्स नाउ नवभारत के साथ बने रहें।
