पटना

बिहार: बदमाश बेखौफ, बैंक में दो सुरक्षा गार्ड को गोली मारकर 13 लाख रुपये लूटे

  • Edited by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Apr 14, 2023, 07:34 AM IST

मृतकों की पहचान गणेश शाह और रामनरेश राय के रूप में की गई है। मामला सारण जिले का है।

Image

दो सुरक्षाकर्मियों की गोली मारकर हत्या

Photo : iStock

बिहार में बदमाशों के हौसले दिन ब दिन बुलंद होते जा रहे हैं। हालिया दिनों में राज्य में कई जगहों के बाद आपराधिक वारदातों में बढ़ोतरी हुई है। ऐसा ही एक मामला सारण जिले में आया जहां बदमाशों ने दो सुरक्षा गार्ड की गोली मारकर हत्या कर दी।

सारण जिले में बृहस्पतिवार को हथियारबंद बदमाशों ने एक सरकारी बैंक की शाखा में तैनात दो सुरक्षाकर्मियों की गोली मारकर हत्या कर दी और 13.28 लाख रुपये लूट लिये। यह जानकारी पुलिस ने दी। मृतकों की पहचान गणेश शाह और रामनरेश राय के रूप में की गई है।

बिहार पुलिस मुख्यालय द्वारा यहां जारी एक बयान के अनुसार, पांच अज्ञात व्यक्ति दोपहर 12.30 बजे के आसपास बैंक में दाखिल हुए। सुरक्षा गार्ड ने विरोध किया तो उन पर गोली चला दी। दोनों गार्ड की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने कहा कि आरोपियों का पता लगाने के लिए पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

(भाषा इनपुट)

अमित कुमार मंडल
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article