पटना

Bihar Cabinet Expansion: नीतीश कैबिनेट का होगा विस्तार, कांग्रेस को मिलेगी तवज्जो, दो विधायक बन सकते हैं मंत्री

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Jun 26, 2023, 06:30 PM IST

Bihar cabinet expansion: बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कैबिनेट का जल्द विस्तार होगा। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सीएम कांग्रेस ज्यादा तवज्जो दे रहे हैं। कांग्रेस कोटे से दो विधायक मंत्री बन सकते हैं।

Bihar cabinet expansion : बिहार में जल्द कैबिनेट का विस्तार होगा। सूत्रों के मुताबिक बिहार में कैबिनेट विस्तार की तैयारी चल रही है। जानकारी मिली कि कांग्रेस कोटे से दो विधायकों को मंत्री बनाया जा सकता है। नीतीश कुमार कल तक जो कांग्रेस को लेकर चुप्पी साधे हुए थे। वे अब संकेतों में कांग्रेस को लेकर बातें कर रहे हैं। कांग्रेस नेता भी अपनी हिस्सेदारी को लेकर बोल रहे हैं।

कांग्रेस नेता प्रेमचंद्र मिश्रा ने टाइम्स नाउ नवभारत से कहा कि कैबिनेट का विस्तार मुख्यमंत्री का विशेषाधिकार होता है। उनको जो आवश्यकता होगी वो करेंगे। कैबिनेट में कांग्रेस के दो प्रतिनिधि हैं। कांग्रेस नेतृत्व से बात होगी।

जदयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन ने कहा कि विपक्षी दलों की 12 तारीख को होने वाली बैठक पहले या बाद में भी कैबिनेट का विस्तार हो सकता है। विस्तार होगा यह तय हो गया है। कितने मंत्री बनेंगे यह फैसला महागठबंध में शामिल 6 पार्टियों से बात करने के बाद लिया जाएगा।

आरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि इसमें आपत्तिजनक बात नहीं है जब गठबंधन की सरकारें होती हैं तब जो भी सहयोगी दल होता है उनसे पूछा ही जाता है। कितना मंत्रिपरिषद का सदस्य किन दलों से होगा, कितन होगा। ये तो आपस की बात है।

रामानुज सिंह
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article