अध्यात्म

Pitru Paksha 2023: पितृ पक्ष कब से शुरू है, नोट करें श्राद्ध की सभी तिथियां

Pitru Paksha 2023 Start Date And Time In Hindi (श्राद्ध कब से हैं): पितृ पक्ष 29 सितंबर से शुरू हो रहा है। इसे श्राद्ध (Shradh 2023 Dates) के नाम से भी जाना जाता है। पितरों की पूजा-अर्चना करने के लिए ये समय बेहद उत्तम माना जाता है। जानिए पितृ पक्ष श्राद्ध की सभी तिथियां (Shradh Paksha 2023)।

Image

Pitru Paksha 2023 Start And End Date In Hindi

Pitru Paksha 2023 Start Date And Time In Hindi (श्राद्ध कब से शुरू हैं): हिंदू धर्म में पितृ पक्ष को श्राद्ध के रूप में भी जाना जाता है। यह 16 दिनों की वो अवधि होती है जिसमें व्यक्ति अपने पूर्वजों यानि पितरों के प्रति सम्मान प्रकट करने के लिए उनकी पूजा-अर्चना और श्राद्ध करते हैं (Pitru Paksha Kab Se Chalu Hai)। इस बार पितृ पक्ष 29 सितंबर से शुरू हो रहा है। हिंदू धर्म में पूरे पितृ पक्ष के दौरान कई अनुष्ठान किए जाते हैं। लोग अपने पितरों को भोजन, पानी और अन्य चीजें अर्पित करते हैं (Pitru Paksha 2023 Start Date)। चलिए जानते है कि पितृ पक्ष 2023 की तिथियां।

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार पितृ पक्ष (When Is Pitru Paksha 2023) के दौरान अपने पितरों को याद करने से वे प्रसन्न हो जाते हैं। जिससे जीवन की कई बाधाएं दूर हो जाती हैं (Shradh Kab Se Shuru Hai 2023)। कहते हैं कि अगर पितर नाराज हो जाएं तो जीवन परेशानियों से भर जाता है (Pitru Paksha 2023 All Dates)। हर काम में असफलता का सामना करना पड़ता है। ऐसे में पितरों का आशीर्वाद पाने के लिए पितृ पक्ष बेहद खास होता है (Pitru Paksha 2023 Tithi)। इस दौरान जो भी व्यक्ति विधि विधान अपने पितरों का तर्पण करता है उसके जीवन में कभी किसी चीज की कमी नहीं होती। साथ ही पितृ दोष (Shradh 2023 Start Date) से मुक्ति मिल जाती है।

Pitru Paksha 2023 Shradh All Dates (पितृ पक्ष 2023 श्राद्ध की तिथियां)

श्राद्ध तिथितारीखदिन
पूर्णिमा श्राद्ध29 सितम्बर 2023शुक्रवार
प्रतिपदा श्राद्ध29 सितम्बर 2023शुक्रवार
द्वितीया श्राद्ध30 सितम्बर 2023शनिवार
तृतीया श्राद्ध01 अक्टूबर 2023रविवार
चतुर्थी श्राद्ध02 अक्टूबर 2023सोमवार
पञ्चमी श्राद्ध03 अक्टूबर 2023मंगलवार
षष्ठी श्राद्ध04 अक्टूबर 2023बुधवार
सप्तमी श्राद्ध05 अक्टूबर 2023गुरुवार
अष्टमी श्राद्ध06 अक्टूबर 2023शुक्रवार
नवमी श्राद्ध07 अक्टूबर 2023शनिवार
दशमी श्राद्ध08 अक्टूबर 2023रविवार
एकादशी श्राद्ध09 अक्टूबर 2023सोमवार
मघा श्राद्ध10 अक्टूबर 2023मंगलवार
द्वादशी श्राद्ध11 अक्टूबर 2023बुधवार
त्रयोदशी श्राद्ध12 अक्टूबर 2023गुरुवार
चतुर्दशी श्राद्ध13 अक्टूबर 2023शुक्रवार
सर्वपित्रू अमावस्या14 अक्टूबर 2023शनिवार

श्राद्ध में क्या नहीं करना चाहिए (What should not be done in Shraddha)

श्राद्ध के दिन दाल, काली उड़द, चना, काला जीरा, काला नमक और बासी भोजन का सेवन नहीं करना चाहिए। इस दौरान नशीली चीजों का सेवन न करें। पितृ देवताओं को मांसहारी भोजन पसंद नहीं होता है इसलिए श्राद्ध पक्ष में भूलकर भी मांसाहारी भोजन न खाएं। श्राद्ध के दिन नए कपड़े नहीं पहनने चाहिए। पितृ पक्ष में बाल, नाखून, दाढ़ी भी नहीं काटनी चाहिए। श्राद्ध की पूजा लोहे के बर्तनों में नहीं करनी चाहिए। इस दौरान घर के लिए नया समान व फर्नीचर न खरीदें।

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article