Bihar Nagar Nikay Chunav: बिहार में नगर निकाय चुनाव ( Nagar Nikay Chunav ) के दूसरे चरण की वोटिंग आज हो रही है। इसके तहत 23 जिलों के 17 नगर निगमों सहित 68 निकायों में मतदान होगा। सभी बूथों पर सशस्त्र पुलिस बलों की तैनाती की गयी है। इस चरण में 1665 पदों के लिए 11 हजार से ज्यादा उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। राज्य निर्वाचन आयोग से मिली जानकारी के अनुसार, 14 वार्ड पार्षद पद के उम्मीदवारों का निर्विरोध निर्वाचन हो गया है। राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार निकाय चुनाव के दूसरे चरण में भी ईवीएम के माध्यम से ही मतदान होगा। मतदान सुबह 7 बजे से शाम 5 बजेतक होगा। आयोग के अनुसार दूसरे चरण में 61,94, 826 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे।
इन पदों के लिए वोटिंग
बिहार निकाय चुनाव में मुख्य पार्षद, उप मुख्य पार्षद और पार्षद के कुल 1665 पदों के लिए मतदान होंगे। इसमें मुख्य पार्षद के लिए 68 और उप मुख्य पार्षद के लिए 68 पद है। जबकि पार्षद के लिए 1529 पद है। दूसरे चरण की मतगणना 30 दिसंबर को होगी। इसके पहले बिहार नगर निकाय चुनाव के पहले चरण की वोटिंग 18 दिसंबर को हुई थी। जिसमें राज्य की 156 नगर निकायों के लिए वोटिंग हुई थी। और इसके परिणाम भी आ चुके हैं।
मतगणना केंद्र पर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद
बिहार नगर निकाय चुनाव के लिए बूथों पर सुरक्षा के कड़े इंतजामात किए गए और कर्मचारियों को इसके लिए चुनाव आयोग ने पहले ही ट्रेनिंग दे दी थी। चुनाव के पहले चरण के तहत 18 दिसंबर को वोटिंग हुई थी और इस चरण में 60 फीसदी वोटिंग हुई थी। इस चरण में 68 नगर परिषदों और 88 नगर पंचायतों के प्रतिनिधियों के लिए मतदान हुआ था।
