पटना

Bihar Lightning Death: बिहार में बिजली गिरने से 17 लोगों की मौत, रोहतास सबसे ज्यादा प्रभावित

  • Edited by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 15, 2023, 10:10 PM IST

Bihar Lightning Death: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आकाशीय बिजली गिरने की घटना में लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया और मृतकों के परिजन के लिए 4-4 लाख रुपये की अनुग्रह राशि की घोषणा की।

Image

बिहार में बिजली गिरने से 12 से ज्यादा लोगों की मौत (प्रतीकात्मक फोटो)

Bihar Lightning Death: बिहार के 11 जिलों में पिछले 24 घंटे में आकाशीय बिजली गिरने की घटनाओं में कम से कम 17 लोगों की मौत हो गई। यह जानकारी शनिवार को एक आधिकारिक बयान में दी गई।

रोहतास में 5 लोगों की मौत

मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) द्वारा जारी बयान के अनुसार, रोहतास जिले में पांच व्यक्तियों की मौत हुई, वहीं औरंगाबाद और बक्सर जिलों में दो-दो लोगों की मृत्यु हुई। बयान के अनुसार इसके अलावा, अरवल, किशनगंज, कैमूर, वैशाली, सीवान, पटना, अररिया और सारण जिलों में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है।

मुआवजे की घोषणा

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आकाशीय बिजली गिरने की घटना में लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया और मृतकों के परिजन के लिए 4-4 लाख रुपये की अनुग्रह राशि की घोषणा की। कुमार ने राज्य के लोगों से सतर्क रहने और तड़ित झंझा (थंडरस्टॉर्म) के दौरान घर के अंदर रहने की अपील की। उन्होंने लोगों से आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा जारी सलाह का पालन करने का आग्रह भी किया।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल author

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच ए... और देखें

End of Article