पटना

बिहार सरकार की बड़ी पहल; नालंदा में 125 यूनिट तक मुफ्त बिजली, 73% घरेलू उपभोक्ताओं को मिलेगा लाभ

बिहार सरकार ने नालंदा जिले के लाखों घरेलू उपभोक्ताओं के लिए राहत की सौगात दी है। 1 जुलाई से 125 यूनिट तक बिजली मुफ्त मिलेगी, जिससे 73% उपभोक्ताओं को सीधा लाभ होगा। योजना में प्री-पेड और पोस्ट-पेड मीटरधारकों को शामिल किया गया है, हालांकि फिक्स चार्ज देना अनिवार्य होगा।

Image

बिहार सरकार की बड़ी पहल; नालंदा में 125 यूनिट तक मुफ्त बिजली, 73% घरेलू उपभोक्ताओं को मिलेगा लाभ

Bihar Free Electricity Scheme: बिहार सरकार ने नालंदा जिले में 1 जुलाई से घरेलू उपभोक्ताओं के लिए 125 यूनिट तक मुफ्त बिजली देने की योजना शुरू की है। इस योजना का लाभ उन उपभोक्ताओं को मिलेगा जो प्रति माह 125 यूनिट या उससे कम बिजली का उपयोग करते हैं। जिले के कुल 4,59,531 घरेलू उपभोक्ताओं में से लगभग 3,41,625 यानी 73 प्रतिशत उपभोक्ता इस योजना के दायरे में आएंगे।

नए नियमों के तहत, 125 यूनिट तक बिजली उपयोग करने वालों को बिजली बिल नहीं देना होगा, लेकिन उन्हें फिक्स डिमांड चार्ज का भुगतान करना अनिवार्य होगा। शहरी क्षेत्रों में यह चार्ज प्रति किलोवाट 80 रुपये और ग्रामीण क्षेत्रों में 40 रुपये तय किया गया है। योजना का लाभ प्री-पेड और पोस्ट-पेड दोनों प्रकार के मीटरधारकों को मिलेगा।

यदि किसी उपभोक्ता के नाम पर दो कनेक्शन हैं, तो उसे एक ही परिवार माना जाएगा और केवल एक कनेक्शन पर ही 125 यूनिट मुफ्त बिजली दी जाएगी। जिले में कुल चार बिजली डिविजन हैं बिहार शरीफ शहरी, बिहार शरीफ ग्रामीण, राजगीर और एकंगरसराय। इनमें सबसे अधिक लाभार्थी बिहार शरीफ ग्रामीण डिविजन में हैं, जहां करीब 1.5 लाख उपभोक्ता 125 यूनिट तक बिजली का उपयोग करते हैं। एकंगरसराय में 1.45 लाख, राजगीर में 71,549 और बिहार शरीफ शहरी डिविजन में 62,982 उपभोक्ता हैं।

Nilesh DwivedI
निलेश द्विवेदी author

निलेश द्विवेदी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में काम कर रहे हैं। वे शहरों से जुड़ी लोकल घटनाएं, क्राइम, राजनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्यवार अप... और देखें

End of Article