पटना

Bihar Weather: बिहार में तेज हुई मानसून की रफ्तार; कई जिलों में भारी बारिश और वज्रपात का खतरा, IMD का अलर्ट जारी

Bihar Ka Mausam (बिहार में आज का मौसम कैसा रहेगा) 30 June पटना, मुजफ्फरपुर , भागलपुर और गया में जाने आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: बिहार में रविवार दोपहर बाद से मानसून ने जोर पकड़ लिया है, खासकर दक्षिणी जिलों में मौसम ने करवट ली है। पटना समेत कई इलाकों में तेज बारिश हो रही है और अगले चार दिनों तक भारी बारिश, आंधी और वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग ने 24 जिलों में अलर्ट जारी करते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

Image

बिहार में आज का मौसम

Photo : Times Now Digital

Bihar Ka Mausam (बिहार में आज का मौसम कैसा रहेगा) 30 June 2025: रविवार दोपहर बाद से बिहार में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। खासकर दक्षिण बिहार के जिलों में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। पटना, छपरा, सीवान, जहानाबाद और नालंदा समेत कई इलाकों में तेज बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग (IMD) ने चेतावनी दी है कि आज मानसून का प्रचंड रूप देखने को मिल सकता है। पटना में सुबह से ही आसमान में घने बादल छाए हुए हैं और रुक-रुककर हल्की बारिश हो रही है। दिनभर गरज और बिजली के साथ तेज बारिश की संभावना जताई गई है।

गया, औरंगाबाद, रोहतास, जमुई और भागलपुर सहित कई जिलों में भी ऐसा ही मौसम बना हुआ है। आईएमडी के मुताबिक, आज बिहार के 24 जिलों में भारी बारिश की संभावना है। दक्षिण बिहार के 19 में से 13 जिलों में बहुत भारी वर्षा हो सकती है। साथ ही वज्रपात (ठनका) की भी आशंका है। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। पटना मौसम विभाग के मुताबिक, आज से 2 जुलाई तक पूरे बिहार में बारिश की गतिविधियां तेज होंगी। खासकर दक्षिण बिहार के इलाकों में उत्तर बिहार की तुलना में अधिक बारिश की संभावना है। अगले चार दिनों तक लगातार वर्षा के कारण दिन और रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। दक्षिण बिहार में तेज आंधी के साथ बिजली गिरने की आशंका भी जताई गई है, ऐसे में लोगों को सतर्क और सुरक्षित रहने की सलाह दी गई है।

इन जिलों में रहेगा अलर्ट

माना जा रहा है कि आज से मानसून अपना प्रचंड रूप दिखा सकता है। कई जिलों में भारी बारिश के साथ वज्रपात (ठनका) की घटनाएं होने की आशंका है। उत्तर बिहार के सुपौल, अररिया, किशनगंज, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया और कटिहार के साथ-साथ दक्षिण बिहार के पटना, गया सहित कुल 19 जिलों में व्यापक बारिश की संभावना है। इसके अलावा रोहतास, औरंगाबाद, नवादा और बांका जिलों के लिए भी भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। जनता से सावधानी बरतने की अपील की गई है।

बिहार के शहरों का तापमान

बिहार के प्रमुख शहरों में मौसम और वायु गुणवत्ता की स्थिति की बात करें तो पटना में अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 28.5 डिग्री दर्ज किया गया, वहीं यहां का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 83 रहा। मुजफ्फरपुर में तापमान 35.0/29.5 डिग्री रहा और AQI 52 दर्ज हुआ, जो अपेक्षाकृत बेहतर है। गया में अधिकतम तापमान 33.0 और न्यूनतम 25.0 डिग्री रहा, जबकि AQI 78 रहा। पूर्णिया में तापमान 35.3/28.1 डिग्री दर्ज किया गया और AQI केवल 42 रहा, जो कि सबसे साफ हवा का संकेत देता है। भागलपुर में तापमान 33.8/27.9 डिग्री रहा और AQI 46 मापा गया। कुल मिलाकर, पूर्णिया और भागलपुर में हवा की गुणवत्ता सबसे बेहतर रही।

Nilesh DwivedI
निलेश द्विवेदीauthor

निलेश द्विवेदी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में काम कर रहे हैं। वे शहरों से जुड़ी लोकल घटनाएं, क्राइम, राजनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्यवार अपडेट्स पर लगातार काम करते हैं। निलेश महत्वपूर्ण विवरणों को चुनने और पाठकों की रुचि के हिसाब से कंटेंट को प्रभावी तरीके से पेश करने के लिए जाने जाते हैं। डिजिटल न्यूजरूम के रफ्तार भरे माहौल में वे हर खबर को सटीक एंगल, आसान भाषा और उपयोगी जानकारी के साथ पेश करने पर फोकस करते हैं और अबतक 2,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article