पटना

Bihar: बेटे की शादी के लिए मां ही भगा ले गई लड़की, अब हुई वांटेड लिस्ट में शामिल

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated May 18, 2023, 03:37 PM IST

Bihar News इस घटना के बाद पुलिस मां-बेटे की तलाश कर रही है। महिला पर आरोप है कि उसी ने लड़की को घर से भगाया है। लड़की शौच के बहाने घर से निकली और फिर वापस नहीं पहुंची। लड़क की काफी समय से उस लड़की पर नजर थी। जिसके बाद इस वारदात को अंजाम दिया गया है।

Image

जहनाबाद में मां ही बेटे की शादी के लिए लड़की भगा लाई (प्रतीकात्मक फोटो- pixabay)

Bihar News: बिहार में एक अजीब ही मामला सामने आया है। यहां एक मां ने ही अपने बेटे की शादी के लिए लड़की को भगा लिया। मामले की जानकारी परिवार वालों को जैसे ही हुई, उन्होंने पुलिस के शिकायत दर्ज करा दी।

क्या है पूरा मामला

घटना बिहार के जहानाबाद जिले की है। जहां एक लड़की की गुमशुदगी का मामला सामने आया है। परिवार वालों ने दावा किया है पुत्र प्रेम में अंधी एक महिला उसे भगा ले गई है। महिला, लड़की की शादी अपने बेटे से कराने के लिए उसे भगाई है।

शौच के लिए निकली थी लड़की

परिवार वालों ने बताया कि लड़की शौच के लिए निकली थी। शौच पर जाने से पहले उसने किसी से फोन पर बात की थी। जब काफी देर तक लड़की घर वापस नहीं आई तो घर वालों को शक हुआ और उन्होंने खोजबीन शुरू कर दी।

फोन से खुला राज

इसके बाद पुलिस के पास शिकायत की गई। लड़की ने फोन पर सबसे अंतिम में जिससे बात की थी, उसका डिटेल जब निकाला गया तो आरोपी पंकज पासवान का नाम सामने आया। पंकज पासवान उसी महिला का बेटा है। जिसके बाद सारी कड़ियां खुद-ब-खुद खुलती चली गई।

शादी के लिए भगाई

बताया जा रहा है कि महिला ने लड़की को अपने बेटे शादी कराने के लिए उसके घर से भगाया है। लड़के की उस लड़की पर काफी समय से नजर थी। परिवार वालों का कहना है कि महिला ने उनकी बेटी को बहला फुसलाकर भगाया है। हालांकि आशंका है कि इसमें प्रेम प्रसंग भी हो सकता है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और मां-बेटे और लड़की की तलाश कर रही है।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article