पटना

NDA विधायक दल के नेता चुने गए नीतीश कुमार, 10वीं बार लेंगे CM पद की शपथ; थोड़ी देर में राज्यपाल से मिलेंगे

Bihar New Government Formation: जनता दल यूनाइटेड (JDU) सुप्रीमो नीतीश कुमार को बुधवार को सर्वसम्मति से एनडीए विधायक दल का नेता चुना गया है। अब नीतीश कुमार एक बार फिर से मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन गुरुवार को होगा। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, भाजपा विधायक दल के नेता सम्राट चौधरी ने एनडीए विधायक दल की बैठक में नीतीश कुमार के नाम का प्रस्ताव रखा था।

Image

NDA विधायक दल के नेता चुने गए नीतीश कुमार (फोटो साभार: ANI)

Photo : ANI

Bihar New Government Formation: जनता दल यूनाइटेड (JDU) सुप्रीमो नीतीश कुमार को बुधवार को सर्वसम्मति से एनडीए विधायक दल का नेता चुना गया है। अब नीतीश कुमार एक बार फिर से मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन गुरुवार को होगा।

किसने रखा नीतीश के नाम का प्रस्ताव?

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, भाजपा विधायक दल के नेता सम्राट चौधरी ने एनडीए विधायक दल की बैठक में नीतीश कुमार के नाम का प्रस्ताव रखा जिसके बाद एनडीए के तमाम नेताओं ने सर्वसम्मति से नीतीश कुमार के नाम पर मुहर लगाई। इसी के साथ ही नीतीश कुमार का मुख्यमंत्री बनना तय हो गया।

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के प्रमुख घटक दलों ने बुधवार को अपने-अपने विधायक दल के नेताओं का चयन किया। जनता दल यूनाइटेड (JDU) के विधायकों की बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को विधायक दल का नेता चुना गया। वहीं, भाजपा के नवनिर्वाचित विधायकों ने एक बैठक में वरिष्ठ नेता सम्राट चौधरी को विधायक दल का नेता और विजय सिन्हा को उपनेता चुना। दोनों दलों ने यह जानकारी दी गई। इसके बाद एनडीए ने भी नीतीश कुमार के नाम पर अपनी मुहर लगा दी।

नीतीश चुने गए जेडीयू विधायक दल नेता

जदयू की विधायक दल की बैठक मुख्यमंत्री आवास में आयोजित की गई, जिसमें पार्टी के नवनिर्वाचित विधायकों ने सर्वसम्मति से नीतीश कुमार के नेतृत्व में विश्वास व्यक्त करते हुए उन्हें नेता चुना। जदयू के वरिष्ठ नेता एवं मंत्री श्रवण कुमार ने बैठक के बाद संवाददाताओं को बताया कि विधायकों ने एकमत से नीतीश जी को नेता चुना है। उनके नेतृत्व में ही गठबंधन सरकार बनेगी।

सनद रहे कि कुल 243 सदस्यीय विधानसभा में एनडीए ने 202 सीटें जीतकर सत्ता हासिल की है, जिसमें भाजपा को 89, जदयू को 85, लोजपा (रामविलास) को 19, हम को पांच और रालोमो को चार सीटें मिली हैं।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article