पटना

बिहार में सियासी उथल-पुथल: शिक्षा मंत्री के बड़े भाई BJP में शामिल, मधेपुरा सीट पर दिखेगी भाई-भाई की फाइट

  • Agency by: Agency
  • Updated Jul 1, 2023, 12:04 PM IST

Bihar Politics: बिहार के शिक्षा मंत्री और राजद के वरिष्ठ नेता चंद्रशेखर के बड़े भाई रामचंद्र प्रसाद यादव ने राजद को बड़ा झटका दिया है। जानकारी के मुताबिक, रामचंद्र प्रसाद यादव भाजपा में शामिल हो गए।

Image

तेजस्वी यादव के साथ बिहार के शिक्षा मंत्री

Photo : Twitter

Bihar Politics: बिहार की सियासत में उथल-पुथल जारी है। अब नीतीश कुमार कैबिनेट में शामिल राज्य के शिक्षा मंत्री और वरिष्ठ नेता चंद्रशेखर के बड़े भाई रामचंद्र प्रसाद यादव ने राजद को बड़ा झटका दिया है। जानकारी के मुताबिक, रामचंद्र प्रसाद यादव भाजपा में शामिल हो गए। वह शुक्रवार को यहां प्रदेश भाजपा इकाई मुख्यालय में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हुए।

उन्होंने दावा किया कि लालू प्रसाद यादव की पार्टी राजद ने दलितों और वंचितों को उत्थान के लिए कुछ नहीं किया है। जबकि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भारतीय जनता पार्टी ने दलितों और वंचितों के लिए बहुत कुछ किया है।

भाई-भाई के खिलाफ दिखेग सकती है लड़ाई

भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने के बाद रामचंद्र प्रसाद यादव ने कहा कि अगर भाजपा उन्हें मधेपुरा विधानसभा सीट से टिकट देती है, तो वह राजद के खिलाफ चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं। बता दें, मधेपुरा से वर्तमान में उनके छोटे भाई चंद्रशेखर विधायक हैं। वह इस सीट से तीन बार से विधायक हैं।

End of Article