पटना

बिहार में मास्टर जी नहीं पहन सकेंगे जींस और टी-शर्ट, शिक्षा विभाग का बड़ा आदेश

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 28, 2023, 10:28 PM IST

Bihar News: बिहार में शिक्षा विभाग की ओर से जारी किए गए आदेश में कहा गया है कि प्राय: देखा जा रहा है कि विभाग में पदस्थापित पदाधिकारी और कर्मचारी कार्यालय संस्कृति के विरुद्ध अनौपचारिक परिधान में कार्यालय आ रहे हैं, जो कार्यालय की गरिमा के प्रतिकूल है।

Image

Bihar Education Department

Photo : Twitter

Bihar News: बिहार में शिक्षा विभाग की ओर से बड़ा आदेश जारी किया है। अब मास्टर जी स्कूलों में जींस और टी-शर्ट नहीं पहन पाएंगे। नए आदेश के तहत इस तरह की पोशाक पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है। आदेश में कहा गया है कि सभी कर्मचारी और पदाधिकारी कार्यालय नियम के तहत ही ड्रेस पहन कर आएंगे।

आदेश में कहा गया है कि प्राय: देखा जा रहा है कि विभाग में पदस्थापित पदाधिकारी और कर्मचारी कार्यालय संस्कृति के विरुद्ध अनौपचारिक परिधान में कार्यालय आ रहे हैं, जो कार्यालय की गरिमा के प्रतिकूल है। आदेश में कर्मचारयों को कार्यालय के औपचारिक परिधान में ही आने को कहा गया है।

Bihar News

Bihar News

टी-शर्ट पहनकर न आएं कार्यालय

सुबोध कुमार चौधरी निदेशक प्रशासन शिक्षा विभाग की तरफ से आदेश जारी किया गया है। इसमें कहा गया है कि शिक्षा विभाग में पदस्थापित कर्मचारी गरिमा के तहत ड्रेस पहनकर नहीं आ रहे हैं जो कार्यालय के नियम के प्रतिकूल है। सभी पदाधिकारियों कर्मचारियों को निर्देश दिया गया है कि कार्यालय नियम के तहत ही ड्रेस पहन कर आए हैं किसी भी परिस्थिति में जींस में टीशर्ट पहनकर नहीं आए।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article