पटना

पटना में बेलगाम अपराध पर फूटा तेजस्वी का गुस्सा, नीतीश को घेरा, बोले-क्या कहें, किससे कहें

बिहार में हो रहीं लगातार हत्याओं पर, तेजस्वी यादव ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कई पोस्ट किए हैं। हालिया सोशल मीडिया पोस्ट में वह पटना में एक बीजेपी नेता की गोली मारकर हत्या को लेकर वह बिहार सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा है कि NDA सरकार में सच्चाई सुनने वाला कोई नहीं है।

Image

लगातार हो रहे अपराधों को लेकर सरकार पर तंज कर रहे तेजस्वी (फाइल|PTI)

Photo : PTI

BIhar News: बिहार की राजधानी पटना में हत्या की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। शनिवार रात बदमाशों ने भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष सुरेंद्र केवट की गोली मारकर हत्या कर दी। इस सनसनीखेज वारदात ने एक बार फिर राजधानी की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

गौरतलब है कि हाल के दिनों में पटना और राज्य के अन्य जिलों में हत्या की कई घटनाएं सामने आई हैं। व्यापारी गोपाल खेमका, बालू कारोबारी रामानंद यादव और विक्रम मार्ट के मालिक विक्रम झा की हत्या के बाद अब सुरेंद्र केवट की हत्या अपराधियों के हौसले की गवाही दे रही है। इसी बीच, सीतामढ़ी में भी एक व्यापारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

राज्य में बढ़ते अपराध पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव नीतीश कुमार सरकार को लगातार घेरते दिख रहे हैं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, “अब पटना में भाजपा नेता की हत्या कर दी गई। कहें किससे, सुनेगा कौन? NDA सरकार सच्चाई सुनने और गलती स्वीकारने वाली नहीं है।”

तेजस्वी ने मुख्यमंत्री की सेहत का मुद्दा उठाते हुए भाजपा के दोनों उपमुख्यमंत्रियों पर भी तंज कसा। उन्होंने पूछा कि “दो-दो उपमुख्यमंत्री क्या कर रहे हैं? और भ्रष्ट भूंजा-DK पार्टी का इस पर कोई बयान क्यों नहीं आया?”

इसके पहले एक और पोस्ट में तेजस्वी यादव ने राज्य में बढ़ती हत्याओं की गिनती कर लिखा कि इतनी हत्याएं हो रही हैं कि गिनना मुश्किल हो गया है। बिहार में इंसान की कीमत कीड़े-मकोड़े से भी सस्ती हो गई है। उन्होंने नालंदा, खगड़िया, गया और अन्य जिलों में हालिया हत्याओं का हवाला देते हुए कहा कि चारों तरफ सरकारी गुंडों की गोलियां और सत्ताधारी नेताओं की बोलियां चल रही हैं। उन्होंने सरकार पर अपराधियों को संरक्षण देने का आरोप भी लगाया।

बिहार में कानून व्यवस्था को लेकर तेजस्वी यादव पहले भी सरकार पर निशाना साधते रहे हैं। उनका कहना है कि जब उनके माता-पिता के शासन को 'जंगलराज' कहा जाता था, तो अब के हालात को क्या कहा जाएगा इसका जवाब कोई देने को तैयार नहीं है।

Nishant Tiwari
निशांत तिवारीauthor

निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहरों से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सरोकार को समझने की उनकी गहरी दृष्टि उन्हें इस बीट का एक भरोसेमंद और प्रभावी कंटेंट राइटर बनाती है। वे जटिल लोकल इश्यूज को सहज, स्पष्ट और असरदार अंदाज में पेश करने में दक्ष हैं और अबतक 2,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट लिख चुके हैं। उनकी लेखन शैली शहर की नब्ज पकड़ते हुए ऐसे कंटेंट पर केंद्रित रहती है, जो सीधे पाठकों के जीवन और उनकी रोजमर्रा की चिंताओं से जुड़ा होता है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

Delhi Power Cut (कल का पावरकट 7 अक्टूबर 2026): लक्ष्मी नगर, त्रिलोकपुरी, साकेत, नरेला सहित इन इलाकों में होगी बिजली कटौती, देखें पूरा शेड्यूल

Delhi Power Cut (कल का पावरकट 7 अक्टूबर 2026): लक्ष्मी नगर, त्रिलोकपुरी, साकेत, नरेला सहित इन इलाकों में होगी बिजली कटौती, देखें पूरा शेड्यूल

उत्तराखंड के गांवों से ग्लोबल मार्केट तक पहुंचा पहाड़ का हुनर, 'हाउस ऑफ हिमालयाज' का कारोबार 6 करोड़ के पार

उत्तराखंड के गांवों से ग्लोबल मार्केट तक पहुंचा पहाड़ का हुनर, 'हाउस ऑफ हिमालयाज' का कारोबार 6 करोड़ के पार

टीचर ने बच्चों को पढ़ाने के लिए जेब से खर्च किए लाखों, बदला स्कूल का रंग-रूप; शिक्षा विभाग ने भेजा नोटिस, जानें पूरा मामला

टीचर ने बच्चों को पढ़ाने के लिए जेब से खर्च किए लाखों, बदला स्कूल का रंग-रूप; शिक्षा विभाग ने भेजा नोटिस, जानें पूरा मामला

Kanpur News: थाईलैंड की युवती से शादी के नाम पर लाखों की ठगी, तीन बच्चों का पिता अब डाल रहा धर्म बदलने का दबाव

Kanpur News: थाईलैंड की युवती से शादी के नाम पर लाखों की ठगी, तीन बच्चों का पिता अब डाल रहा धर्म बदलने का दबाव

Gurugram News: डेटिंग ऐप पर दोस्ती, फिर ब्लैकमेलिंग का खेल, दुष्कर्म केस में फंसाने की धमकी देकर युवक से ऐंठे 90 लाख, MBA पास युवती गिरफ्तार

Gurugram News: डेटिंग ऐप पर दोस्ती, फिर ब्लैकमेलिंग का खेल, दुष्कर्म केस में फंसाने की धमकी देकर युवक से ऐंठे 90 लाख, MBA पास युवती गिरफ्तार