पटना

बक्सर में बनेंगे 300 महिला बैरक, जी+3 संरचना होगी डिजाइन, डिप्टी सीएम ने बताया पूरा प्लान

डिप्टी सीएम ने कहा कि पुलिस बल को बेहतर प्रशिक्षण देने के लिए बांका के कटोरिया में सिपाही प्रशिक्षण विद्यालय हेतु भूमि हस्तांतरण को मंजूरी दी गई और अब बक्सर पुलिस लाइन में 300 महिला बैरक (जी+3) निर्माण की स्वीकृति प्रदान की गई है।

Image

बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी (फोटो-@samrat4bjp)

पटना : बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि बक्सर जिलान्तर्गत पुलिस लाइन में 300 महिला बैरक निर्माण को स्वीकृति प्रदान की गई है। जी+3 संरचना, फर्नीचर एवं आधारभूत संरचना सहित निर्माण कार्य के लिए 16 करोड़ 86 लाख 70 हजार 100 रुपये खर्च किए जाएंगे। इस परियोजना की राशि वित्तीय वर्ष 2025-26 के बजटीय प्रावधानों से खर्च की जाएगी।

चौधरी ने कहा कि पुलिस बल को आधुनिक और सक्षम बनाने के लिए सरकार लगातार ठोस कदम उठा रही है। महिला पुलिसकर्मियों की संख्या बढ़ने के मद्देनजर उनके लिए बेहतर आवासीय एवं आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। बक्सर पुलिस लाइन में महिला बैरक का निर्माण इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

बिहार पुलिस में बड़े बदलाव

उपमुख्यमंत्री चौधरी ने कहा- बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार पुलिस बल को सशक्त और प्रभावी बनाने के लिए लगातार काम कर रही है। यही वजह है कि 2005 की तुलना में बिहार पुलिस में बड़े बदलाव हुए हैं। उन्होंने कहा कि पिछले 20 सालों में पुलिसकर्मियों की संख्या 42 हजार से बढ़कर सवा लाख से अधिक हो गई है। हाल ही में 4361 चालक सिपाही की भर्ती भी निकाली गई है। इससे पहले 21,391 सिपाहियों को नियुक्ति पत्र दिए गए है।

डिप्टी सीएम ने कहा कि पुलिस बल को बेहतर प्रशिक्षण देने के लिए बांका के कटोरिया में सिपाही प्रशिक्षण विद्यालय हेतु भूमि हस्तांतरण को मंजूरी दी गई और अब बक्सर पुलिस लाइन में 300 महिला बैरक (जी+3) निर्माण की स्वीकृति प्रदान की गई है।

Times Now Navbharat Digital
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article