New Vande Bharat Express in Bihar: खुशखबरी, बिहार को 3 नई Vande Bharat की सौगात, 12 मार्च से भरेंगी फर्राटा, इन शहरों में होगे स्टाप, देखिए रूट-टाइमिंग

New Vande Bharat express in Bihar in Hindi route: बिहारवासियों के लिए भारतीय रेलवे ने बड़ी सौगात दी है। 12 मार्च से पटना से 3 नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को पीएम मोदी लॉन्च करेंगे। आइये जानते हैं कि ये ट्रेनें किन स्टेशनों पर रुकेंगी और इनकी टाइमिंग क्या होगी?

New Vande Bharat express Start in Bihar, Date and Time: बिहार के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी है। अब राज्य के खाते में 3 और नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन जुड़ने वाली हैं। 12 मार्च को पटना से यूपी के अयोध्या होते हुए लखनऊ, पटना से न्यू जलपाईगुड़ी और रांची से बनारस तक नई वंदे भारत ट्रेनें लॉन्च करने की योजना है। पीएम नरेंद्र मोदी वर्चुअल माध्यम से हरी झंडी दिखाकर इन हाई स्पीड एक्सप्रेसवे ट्रेनों को रवाना करेंगे। जानकारी के मुताबिक, पीएम इस दिन सिर्फ बिहार को ही नहीं, बल्कि कई अन्य राज्यों को कई परियोजनाओं की सौगात देंगे। इसमें कई स्टेशनों के पुनर्विकास की योजनाएं शामिल हैं।

Patna New Vande Bharat Express Train

पटना से तीन शहरों के लिए वंदे भारत

इन स्टेशनों पर ठहरेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें

रेलवे सूत्रों के अनुसार, उद्घाटन के दिन तीन ट्रेनों को विशेष स्टॉप दिया जा सकता है। जिन स्टेशनों में वंदे भारत के स्टॉपेज दिए जाएंगे, वहां विशेष कार्यक्रम किए जाएंगे। इस खास मौके पर स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे। पटना लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस अयोध्या से दीनदयाल उपाध्याय (DDU) वाराणसी, जौनपुर, साहेबगंज और अकबरपुर होते हुए लखनऊ पहुंचेगी। वहीं, पटना-जलपाईगुड़ी वंदे भारत एक्सप्रेस पटना से बख्तियारपुर, मोकामा, नवगछिया, खगड़िया, बेगुसराय, किशनगंज और कटिहार होते हुए गुजरेगी। इसी तरह रांची बनारस वंदे भारत एक्सप्रेस रांची से गया जंक्शन, डीडीयू होते बनारस पहुंचेगी।

End of Feed