पटना

बिहार चुनाव से पहले एक बार फिर चली 'ट्रांसफर मेल', 18 IPS अफसरों के तबादले, पटना के नए SSP कार्तिकेय शर्मा

बिहार में एक बार फिर बड़े स्तर पर IPS अफसरों के तबादले हुए हैं। बिहार सरकार ने 6 जिलों के SP बदल दिए हैं। इस सूची में पटना के SSP का भी नाम शामिल है। ऐसा कयास लगाया जा रहा है कि इसका कारण लॉ एंड ऑर्डर की व्यवस्था और साथ में चुनावी मौसम भी है।

Image

बिहार में 18 IPS अफसरों का ट्रांसफर

Photo : PTI

IPS Officers Transfer: चुनाव से पहले बिहार में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। नीतीश सरकार ने राज्य के 18 IPS अफसरों का तबादला कर दिया है। पटना समेत छह जिलों के SP बदल दिए गए हैं। पटना के SSP अवकाश कुमार को हटाकर कार्तिकेय शर्मा को नया SSP नियुक्त किया गया है। इसके अलावा, पटना के तीनों सिटी SP भी बदल दिए गए हैं।

बिहार सरकार ने इस बदलाव को शनिवार को लागू किया। 2014 बैच के अधिकारी कार्तिकेय शर्मा, जो पहले पूर्णिया जिले के SP थे, अब पटना के SSP होंगे। वहीं, पूर्व पटना SSP अवकाश कुमार को BMP-1 का कमांडर बना दिया गया है। पटना में हाल में हुए अपराध, खासकर फायरिंग और हत्या की घटनाओं और चुनावी मौसम को देखते हुए यह फैसला लिया गया।

इसके अलावा पटना के तीनों सिटी SP भी बदले गए हैं। पूर्वी सिटी SP के रामदास को बिहार पुलिस अकादमी, राजगीर का सहायक निदेशक सह SP बनाया गया है। मध्य सिटी SP स्वीटी सहरावत अब पूर्णिया की नई एसपी होंगी, जबकि पश्चिमी सिटी एसपी सरथ आर एस को सुपौल का पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है।

अन्य जिलों में भी बड़े बदलाव हुए हैं। विनीत कुमार को जहानाबाद का SP, अरविंद प्रताप सिंह को समस्तीपुर का नया कप्तान बनाया गया है। पटना CID के SP चंद्रशेखर प्रसाद को पटना SP (लॉ एंड ऑर्डर) की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी तरह, समस्तीपुर के SP अशोक कुमार मिश्रा को विशेष शाखा का SP और सुपौल के SP शैशव यादव को AIG, पटना के पद पर नियुक्त किया गया है।

इस प्रशासनिक फेरबदल का मकसद राज्य में कानून-व्यवस्था को मजबूत करना और अपराध नियंत्रण को प्राथमिकता देना है। इससे नई नियुक्तियों के साथ पुलिस प्रशासन की कार्यशैली में बदलाव आने की उम्मीद है।

Nishant Tiwari
निशांत तिवारीauthor

निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहरों से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सरोकार को समझने की उनकी गहरी दृष्टि उन्हें इस बीट का एक भरोसेमंद और प्रभावी कंटेंट राइटर बनाती है। वे जटिल लोकल इश्यूज को सहज, स्पष्ट और असरदार अंदाज में पेश करने में दक्ष हैं और अबतक 2,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट लिख चुके हैं। उनकी लेखन शैली शहर की नब्ज पकड़ते हुए ऐसे कंटेंट पर केंद्रित रहती है, जो सीधे पाठकों के जीवन और उनकी रोजमर्रा की चिंताओं से जुड़ा होता है।

और पढ़ें
End of Article