Patna News: पटना में दुकान से खींचकर युवती को मारी गोली, बचाने आए टेलर को दी धमकी; बाइक चालक भी घायल

पटना के दानापुर में अपराधियों ने बाइक टैक्सी से जा रही युवती पर फायरिंग की और दुकान में छिपी युवती को खींचकर गोली मार दी। घटना में बाइक चालक भी घायल हुआ है। पुलिस प्रेम प्रसंग के एंगल से जांच कर रही है।

राजधानी पटना से सटे दानापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत आर्य समाज रोड पर रविवार शाम को अपराधियों ने बेखौफ होकर एक सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया। बाइक सवार दो बदमाशों ने पहले बाइक टैक्सी से जा रही एक युवती को निशाना बनाकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, जिसमें बाइक चला रहा चालक गोली लगने से घायल हो गया। इसके बाद बदमाशों ने युवती को दुकान से घसीटकर गोली मार दी और हथियार लहराते हुए फरार हो गए।

patna news danapur crime

पटना में दानापुर में खौफनाक वारदात

दुकान में छिपने पर भी नहीं बख्शा

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जब बदमाशों ने पहली बार गोलीबारी की तो गोली रैपिडो चालक को जा लगी। अपनी जान बचाने के लिए युवती वहां से भागकर आर्य समाज मंदिर के पास स्थित एक टेलर की दुकान में जा छिपी। हालांकि, हमलावर पीछा करते हुए दुकान तक पहुंच गए। बदमाशों ने टेलर को जान से मारने की धमकी देकर युवती को बाहर निकालने की कोशिश की। इसी खींचतान के दौरान युवती जमीन पर गिर पड़ी और एक हमलावर ने उस पर पॉइंट-ब्लैंक रेंज से गोली चला दी। गोली युवती के दाहिने कंधे में लगी। घटना को अंजाम देने के बाद दोनों अपराधी हथियार लहराते हुए मौके से आसानी से भाग निकले। गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद युवती ने हिम्मत दिखाते हुए टेलर मास्टर के मोबाइल से अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी। वहीं, सूचना मिलने के बाद घायल रैपिडो चालक को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

End of Feed