शहर

नमक की जगह डिटर्जेंट पाउडर? नालंदा में मिड-डे मील खाने के बाद 2 दर्जन से ज्यादा बच्चों की बिगड़ी तबीयत

बिहार के नालंदा जिले के एक सरकारी स्कूल में मिड-डे मील खाने के बाद दो दर्जन से अधिक बच्चों की तबीयत बिगड़ने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि भोजन के बाद कई छात्रों को उल्टी और चक्कर की शिकायत हुई, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Image

NGO द्वारा आता है मिड-डे मील

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Nalanda Mid-Day Meal: बिहार के नालंदा जिले के एक सरकारी स्कूल में मंगलवार को मिड-डे मील (मध्याह्न भोजन) खाने के बाद दो दर्जन से अधिक छात्र कथित तौर पर बीमार पड़ गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घटना नूरसराय थाना क्षेत्र के परासी स्थित विद्यालय में हुई। अधिकारियों के मुताबिक, प्रभावित विद्यार्थियों को बिहारशरीफ सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलने के बाद सिविल सर्जन डॉ. जय प्रकाश सिंह अस्पताल पहुंचे और बच्चों की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि सभी बच्चे खतरे से बाहर हैं।

क्या परोसा जाना था बच्चों को?

स्कूल के हेडमास्टर शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पास के एक गैर-सरकारी संगठन (एनजीओ) द्वारा मिड-डे मील की आपूर्ति की जाती है और मंगलवार को तय मेनू के अनुसार उन्हें सोयाबीन-चावल परोसा गया था। हेडमास्टर के अनुसार, कुछ विद्यार्थियों के भोजन कर लेने के बाद दूसरी कतार में बैठे बच्चों ने भोजन में नमक कम होने की शिकायत की। स्थानीय लोगों ने बताया कि रसोई में नमक और डिटर्जेंट पाउडर के डिब्बे कथित तौर पर एक ही स्थान पर रखे थे। उन्होंने बताया कि ऐसा हो सकता है कि रसोइये ने गलती से डिटर्जेंट पाउडर को नमक समझकर भोजन में मिला दिया।

पूरे मामले की जांच जारी

भोजन करने के कुछ ही देर बाद कई बच्चों को उल्टियां होने लगीं और उन्होंने चक्कर आने की शिकायत की। हेडमास्टर ने बताया कि बच्चों को स्कूल में प्राथमिक इलाज दिया गया लेकिन हालत में सुधार नहीं होने पर उन्हें सदर अस्पताल ले जाया गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद बिहार के ग्रामीण विकास एवं सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री श्रवण कुमार ने सदर अस्पताल पहुंचकर प्रभावित विद्यार्थियों से मुलाकात की। उन्होंने चिकित्सकों से भी बच्चों की स्थिति के बारे में जानकारी ली। कुमार ने संवाददाताओं से कहा कि मिड-डे मील परोसने में हुई चूक के कारणों का पता लगाने के लिए विस्तृत जांच कराई जाएगी।

Nilesh DwivedI
निलेश द्विवेदीauthor

निलेश द्विवेदी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में काम कर रहे हैं। वे शहरों से जुड़ी लोकल घटनाएं, क्राइम, राजनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्यवार अपडेट्स पर लगातार काम करते हैं। निलेश महत्वपूर्ण विवरणों को चुनने और पाठकों की रुचि के हिसाब से कंटेंट को प्रभावी तरीके से पेश करने के लिए जाने जाते हैं। डिजिटल न्यूजरूम के रफ्तार भरे माहौल में वे हर खबर को सटीक एंगल, आसान भाषा और उपयोगी जानकारी के साथ पेश करने पर फोकस करते हैं और अबतक 2,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

रीचार्ज का पैसा दिया, 5G नेटवर्क का इंतजार किया...फिर ऐसा भड़का गुस्सा कि टेक्नीशियन को टावर से बांध दिया!, फतेहपुर में चौंकाने वाला मामला

रीचार्ज का पैसा दिया, 5G नेटवर्क का इंतजार किया...फिर ऐसा भड़का गुस्सा कि टेक्नीशियन को टावर से बांध दिया!, फतेहपुर में चौंकाने वाला मामला

'मैं लज्जित हूं...', पूर्व OSD पर ED कार्रवाई के बाद भावुक हुए हरीश रावत, कांग्रेस के सभी पदों से की इस्तीफे की पेशकश

'मैं लज्जित हूं...', पूर्व OSD पर ED कार्रवाई के बाद भावुक हुए हरीश रावत, कांग्रेस के सभी पदों से की इस्तीफे की पेशकश

BRICS Summit के बीच दिल्ली में बदला ट्रैफिक का पूरा प्लान, कई सड़कों पर रहेगी पाबंदी; यात्रियों को सलाह- मेट्रो का करें इस्तेमाल

BRICS Summit के बीच दिल्ली में बदला ट्रैफिक का पूरा प्लान, कई सड़कों पर रहेगी पाबंदी; यात्रियों को सलाह- मेट्रो का करें इस्तेमाल

Etawah News: मासूम से दरिंदगी के बाद दो दिन तक पुलिस को चकमा देता रहा आरोपी, फिर मुठभेड़ हुआ घायल; तमंचा-कारतूस बरामद

Etawah News: मासूम से दरिंदगी के बाद दो दिन तक पुलिस को चकमा देता रहा आरोपी, फिर मुठभेड़ हुआ घायल; तमंचा-कारतूस बरामद

Aaj Ka Mausam: मानसून फिर दिखाएगा अपना असर, दिल्ली से यूपी-बिहार और राजस्थान तक बदलेगा मौसम का मिजाज; कई राज्यों में बारिश के साथ गरज-चमक का अलर्ट

Aaj Ka Mausam: मानसून फिर दिखाएगा अपना असर, दिल्ली से यूपी-बिहार और राजस्थान तक बदलेगा मौसम का मिजाज; कई राज्यों में बारिश के साथ गरज-चमक का अलर्ट