'धुरंधर' के Operation Regime Change पर नेताओं ने खुलकर रखी बात, BJP-JDU ने उठाए सवाल, कांग्रेस की सफाई

टाइम्स नाउ नवभारत के नए शो धुरंधर में दिखाए गए स्टिंग ऑपरेशन 'रिजीम चेंज' पर भाजपा और JDU नेताओं ने विपक्ष को आड़े हाथ लिया है। वहीं कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने लोकतांत्रिक सत्ता परिवर्तन की बात कहकर जवाब दिया।

मुंबई/नई दिल्ली/गोंडा/जयपुर/भोपाल : टाइम्स नाउ नवभारत के नए शो 'Dhurandhar' में दिखाए गए 'Operation Regime Change' को लेकर कई बड़े-बड़े नेताओं के बयान सामने आए हैं। इस स्टिंग ऑपरेशन के सामने आने के बाद भाजपा, जेडीयू और विपक्षी नेताओं ने अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं। भाजपा नेताओं ने इसे लोकतंत्र और संवैधानिक व्यवस्था के खिलाफ साजिश बताते हुए विपक्ष पर निशाना साधा है। उन्होंने इसे देश में अराजकता फैलाने और लोकतांत्रिक व्यवस्था को अस्थिर करने की कोशिश करार दिया। वहीं, राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी ने कहा कि स्टिंग में दिखाई देने वाले चार लोगों से सवाल पूछे जाने चाहिए। उन्होंने साफ किया कि कांग्रेस लोकतांत्रिक तरीके से सत्ता परिवर्तन की बात करती है।

ऑपरेशन रिजीम चेंज पर आ रही पक्ष-विपक्ष की प्रतिक्रिया

ऑपरेशन रिजीम चेंज पर आ रही पक्ष-विपक्ष की प्रतिक्रिया

विपक्ष आराजकता फैलाने की सोच रखता है : गौरव भाटिया

भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने टाइम्स नाउ नवभारत के स्टिंग ऑपरेशन का हवाला देते हुए लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष लोकतांत्रिक व्यवस्था को अस्थिर करने और अराजकता फैलाने की सोच रखता है। भाटिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत वैश्विक स्तर पर महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है, जबकि विपक्ष सत्ता परिवर्तन के लिए तख्तापलट जैसी बातें कर रहा है। उन्होंने राहुल गांधी को विपक्ष का नेता कहने पर भी आपत्ति जताई और उन पर लोकतंत्र का गला घोंटने की मंशा रखने का आरोप लगाया।

End of Feed