शहर

Old Gold Coins: अलीगढ़ के एक गांव में पाइपलाइन के लिए खुदाई के दौरान मिले 'सोने के पुराने सिक्के'

पुलिस के अनुसार सिक्कों को जांच के लिए संबंधित अधिकारियों को सौंप दिया गया है। सोशल मीडिया पर साझा की गई तस्वीरों में सिक्कों में फारसी लिपि में कुछ लिखा दिखाई दे रहा है जो इनके प्राचीन होने का संकेत देते हैं।

Image

प्रतीकात्मक फोटो (canva)

Old Gold Coins in Aligarh: यूपी अलीगढ़ जिले के क्‍वार्सी थाना क्षेत्र के एक गांव में पाइपलाइन के लिए खुदाई के दौरान सोने के सिक्के मिलने का मामला सामने आया है। पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।पुलिस के अनुसार पाइप लाइन की खुदाई के दौरान एक मजदूर का फावड़ा जमीन में दबे सोने के सिक्कों से भरे एक थैले पर लगा, जिसके बाद यह मामला सामने आया।

पुलिस क्षेत्राधिकारी सर्वम सिंह ने बताया कि 'बृहस्पतिवार देर रात क्वार्सी थाना पुलिस को सिक्कों की बरामदगी की सूचना मिली। तुरंत एक टीम भेजी गई और सभी ग्यारह सिक्के मौके से बरामद कर लिए गए।'

सिक्कों को एक आभूषण की दुकान में भेजा गया

उन्‍होंने कहा कि बाद में सिक्कों को एक आभूषण की दुकान में भेजा गया, जहां पुष्टि हुई कि वे सोने के बने हैं। पुलिस ने बताया कि अभी जांच जारी है।प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जैसे ही यह खबर फैली, भीड़ इकट्ठा हो गई। कुछ लोगों ने कथित तौर पर सिक्के छीनने की कोशिश की लेकिन आसपास के लोगों और स्थानीय पुलिस के समय पर हस्तक्षेप से कोई गड़बड़ी नहीं हुई। पुलिस ने कहा कि अभी तक कोई निष्कर्ष नहीं निकाला गया है और विशेषज्ञों की रिपोर्ट का इंतजार है।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article