Noida Traffic Alert: दिल्ली-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर आज रहेगा भारी जाम, ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

Noida Traffic Advisory: आज दिल्ली, नोएडा और ग्रेटर नोएडा में यात्रा के दौरान परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। 9 अक्टूबर को नोएडा के राष्ट्रीय दलित प्रेरणा स्थल में कांशीराम परिनिर्वाण दिवस कार्यक्रम के चलते ट्रैफिक डायवर्जन लागू रहेगा। जाने से पहले पढ़ें पूरी ट्रैफिक एडवाइजरी।

Noida Traffic Advisory 9 October: यदि आप आज यानी 9 अक्टूबर को दिल्ली, नोएडा या ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे की तरफ यात्रा करने की योजना बना रहे हैं, तो सावधान हो जाएं। नोएडा के सेक्टर-95 स्थित राष्ट्रीय दलित प्रेरणा स्थल पर बहुजन नायक कांशीराम के परिनिर्वाण दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में दिल्ली-एनसीआर और उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से हजारों लोगों और वाहनों की आवाजाही की संभावना है। इसे देखते हुए गौतमबुद्धनगर यातायात पुलिस ने विस्तृत ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। ट्रैफिक जाम से बचने के लिए वाहन चालकों को वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है।

noida traffic update today

नोएडा के कई रास्तों पर रहेगा रूट डायवर्जन

कहां-कहां रहेगा रूट डायवर्जन?

यातायात पुलिस के अनुसार, शुक्रवार सुबह से ही आवश्यकतानुसार नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे और आसपास के प्रमुख मार्गों पर डायवर्जन लागू रहेगा। नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे से दिल्ली जाने वाले वाहन चरखा गोलचक्कर से गऊशाला गोलचक्कर होते हुए अपने गंतव्य को जा सकेंगे। कालिंदी कुंज दिल्ली की तरफ से चिल्ला/DND जाने वाला यातायात सेक्टर-37 से अट्टापीर चौक, रजनीगंधा चौक और सेक्टर-15 गोलचक्कर होकर निकल सकेगा। प्रेरणा स्थल पर ट्रैफिक दबाव बढ़ने पर वाहनों को महामाया फ्लाईओवर से सेक्टर-37 की ओर मोड़ा जाएगा। यह ट्रैफिक अट्टापीर चौक और रजनीगंधा चौक होकर आगे बढ़ेगा। प्रेरणा स्थल गेट नंबर-04/05 पर भीड़ होने की स्थिति में फिल्मसिटी फ्लाईओवर से सेक्टर-18 की तरफ डायवर्जन रहेगा। वाहन चालक सेक्टर-18 अंडरपास से एलिवेटेड रोड या रजनीगंधा चौक होकर जा सकते हैं। नोएडा से ग्रेटर नोएडा जाने वाले मार्ग पर जाम की स्थिति में सेक्टर-14A फ्लाईओवर से सेक्टर-15 गोलचक्कर की ओर ट्रैफिक डायवर्ट किया जाएगा, जो अट्टापीर चौक और सेक्टर-37 होते हुए एक्सप्रेसवे पर पहुंचेगा।

End of Feed