नोएडा में देर रात सोमवार को चाकू घोंपकर एक युवक की हत्या उसी के साथी ने कर दी। जानकारी के मुताबिक, भागते वक्त पुलिस ने आरोपी को अपनी गिरफ्त में ले लिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, दोनों साथ बैठकर शराब पी रहे थे और ताश खेल रहे थे। इसी दौरान दोनों में विवाद हो हुआ जिसके बाद ये वारदात घटी। मृतक की पहचान कपिल उर्फ कपिला पुत्र ओमप्रकाश निवासी जेजे कालोनी सेक्टर-49 के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। बरौला गांव में हई इस घटना ने इलाके में सनसनी मचा दी है।
पुलिस के अनुसार, जितेंद्र और कपिल अच्छे दोस्त थे और अक्सर साथ में बैठकर शराब पीते थे। घटना के दिन भी वे शराब पी रहे थे, जब किसी बात पर उनके बीच विवाद हो गया। यह बहस धीरे-धीरे हिंसक हो गई, और गुस्से में जितेंद्र ने चाकू से कपिल पर कई बार वार किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। चोटें इतनी गंभीर थीं कि कपिल की मौके पर ही मौत हो गई। हत्या के बाद, जितेंद्र घबरा गया और भागकर अपने घर में छिप गया। कुछ महिलाओं ने उसका पीछा किया, लेकिन उसने खुद को कमरे में बंद कर लिया। पुलिस को सूचना मिलने पर थाना सेक्टर-49 की टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। अभी उससे पूछताछ की जा रही है, ताकि घटना के पीछे के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके। सुरक्षा बनाए रखने के लिए पुलिस बल भी तैनात कर दिया गया है।
