नोएडा

नोएडा में सनसनीखेज वारदात; दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, छोटी सी बात पर ले ली जान

नोएडा के थाना सेक्टर 24 क्षेत्र के सेक्टर 12 में एक व्यक्ति ने अपने दोस्त पर गोली चला दी। जानकारी के मुताबिक, दो युवक कमरा किराए पर लेने के लिए पहुंचे थे और सफाई करने के दौरान उन्होंने अपने एक अन्य साथी को मिलने के लिए बुलाया, लेकिन कुछ देर बाद गोली चलने की आवाज आई। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

नोएडा के सेक्टर 12 में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस उपायुक्त जोन-1 यमुना प्रसाद के अनुसार, प्रदीप कश्यप नामक व्यक्ति ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी कि सेक्टर 12 के डब्ल्यू-ब्लॉक में उनके मकान के एक कमरे में एक व्यक्ति को गोली मारी गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की तो मृतक की पहचान सिकंदराबाद निवासी 40 वर्षीय ओमपाल भाटी के रूप में हुई।

मकान मालिक प्रदीप के मुताबिक, 10 जून को पवन नामक युवक अपने साथी के साथ किराए का कमरा देखने आया था। मकान पसंद आने के बाद उन्होंने कुछ पैसे दिए और कमरे की सफाई शुरू कर दी। बाद में उन्होंने ओमपाल को मिलने के लिए बुलाया, लेकिन कुछ देर बाद गोली चलने की आवाज आई। जब मकान मालिक कमरे में पहुंचे तो ओमपाल को गोली लगी मिली। पवन और उसका साथी अपनी स्कूटी मौके पर छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने चार टीमों का गठन कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है।

(इनपुट - भाषा)

Nilesh DwivedI
निलेश द्विवेदीauthor

निलेश द्विवेदी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में काम कर रहे हैं। वे शहरों से जुड़ी लोकल घटनाएं, क्राइम, राजनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्यवार अपडेट्स पर लगातार काम करते हैं। निलेश महत्वपूर्ण विवरणों को चुनने और पाठकों की रुचि के हिसाब से कंटेंट को प्रभावी तरीके से पेश करने के लिए जाने जाते हैं। डिजिटल न्यूजरूम के रफ्तार भरे माहौल में वे हर खबर को सटीक एंगल, आसान भाषा और उपयोगी जानकारी के साथ पेश करने पर फोकस करते हैं और अबतक 2,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article