नोएडा

सीएम योगी ने नोएडा और ग्रेटर नोएडा को दी 1719 करोड़ की सौगात, पर्थला फ्लाईओवर समेत 124 प्रोजेक्ट्स का किया लोकार्पण और शिलान्यास

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नोएडा एवं ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण की 1719 करोड़ की 124 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस दौरान सीएम योगी ने कहा कि पिछले 6 वर्षों में गौतमबुद्धनगर को लेकर लोगों का परसेप्शन बदला है। पहले दिल्ली में रहने वाले लोग ग्रेटर नोएडा आने में संकोच करते थे, लेकिन अब स्थिति बदल चुकी है।

Image

सीएम योगी आदित्यनाथ ने नोएडा को दिए कई प्रोजेक्ट्स

नोए़डा: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को नोएडा एवं ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण की 1719 करोड़ की 124 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। सीएम योगी ने कहा कि हमें विकास की सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ना है। विगत छह वर्ष में गौतमबुद्धनगर को लेकर लोगों का परसेप्शन बदला है। पहले दिल्ली में रहने वाले लोग ग्रेटर नोएडा आने में संकोच करते थे, लेकिन अब स्थिति बदल चुकी है। अब दिल्ली और देश के कोने-कोने से लोग नोएडा और ग्रेटर नोएडा आना चाहते हैं। यहां पर मेडिकल डिवाइस पार्क, जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट, फिल्म सिटी और बुनियादी सुविधाओं का विकास हो रहा है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी ने जनता की सुरक्षा के लिए नोएडा पुलिस को 15 नए बोलेरो वाहन सौंपे। उन्होंने हरी झंडी दिखाकर इन वाहनों को रवाना किया। इसके अलावा कार्यक्रम सीएम योगी के समक्ष नोएडा विकास प्राधिकरण, ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण और एनटीपीसी के बीच म्युनिसिपल सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट को लेकर सांकेतिक तौर पर एमओयू का हस्तांतरण किया गया।

नोएडा एवं ग्रेटर नोएडा में लोकार्पित होने वाली प्रमुख परियोजनाएं

  • नोएडा के सेक्टर-123 में 400/132/33 केवी सब स्टेशन।
  • नोएडा को ग्रेटर नोएडा से जोड़ने वाले मुख्य मार्ग एमपी 3 पर (पर्थला चौक) केबल स्टेड फ्लाईओवर।
  • नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे के चैनेज 10.300 पर एडवांट के निकट अंडरपास।
  • नोएडा सेक्टर-78 में वेदवन पार्क का विकास।
  • नोएडा पुलिस को 55 नग चौपहिया वाहन।
  • ग्रेटर नोएडा से निकलने वाले मलया के निस्तारण हेतु प्लांट।
  • गेटर नोएडा के औद्योगिक सेक्टर ईकोटेक-10 का आंतरिक विकास कार्य।

नोएडा एवं ग्रेटर नोएडा में शिलान्यास होने वाली प्रमुख परियोजनाएं

  • सॉलिड वेस्ट से प्रतिदिन 900 टन क्षमता का टोरिफाइड चारकोल (ग्रीनकोल) उत्पादन एवं 300 टन क्षमता वाले बायो सीएनजी गैस प्लांट की स्थापना।
  • नोएडा के औद्योगिक सेक्टर-162 एवं 163 हेतु ड्रेन, जलापूर्ति, सीवर लाइन एवं विद्युत विकास।
  • नोएडा के सेक्टर-163 से 167 तक एक्सप्रेसवे के समानांतर 45 मीटर सड़क चौड़ीकरण।
  • नोएडा के ग्राम नगला चरणदास फेस-2, सेक्टर-151, सेक्टर-155, सेक्टर-156, सेक्टर-162 एवं सेक्टर-164 में 33/11 केवी सब स्टेशन।
  • ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे एवं प्राधिकरण के अन्य क्षेत्रों में डेकोरेटिव लाइट, तिरंगा लाइट व फाउंटेन।
  • नोएडा में रेनीवेल संख्या- 1, 4 एवं 6 का सुदृढ़ीकरण।
  • नोएडा के सेक्टर-94 में फ्लाईओवर के निकट वेस्ट टू वंडर पार्क।
  • नोएडा सेक्टर-150, 151 एवं 163 में हरित पट्टियों का विकास।
  • ग्रेटर नोएडा (दादरी में बालक इंटर कॉलेज से चार मूर्ति रोटरी एवं 60 मीटर चौड़ी रोड तथा प्रेज्यिनो रोटरी से हनुमान मंदिर रोटरी तक सर्विस रोड का रिसरफेसिंग कार्य।
  • ग्रेटर नोएडा वेस्ट के विभिन्न सेक्टर में रोड, सर्विस रोड एवं आंतरिक सड़कों पर स्ट्रीट लाइट।

कार्यक्रम में औद्योगिक विकास, निर्यात प्रोत्साहन, एन.आर.आई. तथा निवेश प्रोत्साहन मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता 'नन्दी', संसदीय कार्य तथा औद्योगिक विकास के राज्य मंत्री जसवंत सिंह सैनी, लोकनिर्माण विभाग के राज्य मंत्री बृजेश सिंह, राज्यसभा सांसद सुरेन्द्र नागर, गौतमबुद्धनगर सांसद डॉ. महेश शर्मा, नोएडा विधायक पंकज सिंह समेत अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!