नोएडा

2023 में NCR वालों को मिलेंगे ये बड़े सौगात,मिल जाएगा इन दिक्कतों से छुटकारा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 29, 2022, 05:56 PM IST

Noida New Projects in 2023: देश की पहली RTS यानी रैपिड रेल के लिए बड़े सेक्शन में ट्रैक बिछाने का काम पूरा कर लिया गया है। इसके OHE इन्सटॉलेशन का काम भी 75 फीसदी पूरा हो चुका है।

Image

नए साल में इन प्रोजेक्ट्स पर नजर

Photo : BCCL

Noida New Projects in 2023: नया साल एनसीआर (NCR) के लोगों के लिए कई सारी राहतें लेकर आ रहा है। साल 2023 में कम से कम 5-6 प्रोजेक्ट ऐसे पूरो हो जाएंगे, जो दिल्ली, गाजियाबाद, नोएडा के लोगों की लाइफ को आसान कर देंगे। इसके तहत रैपिड रेल, स्काई वॉक, नए फ्लाई ओवर, गंगा वॉटर के प्रोजेक्ट का फायदा NCR के लोगों को मिलेगा।

रैपिड रेल

देश की पहली RTS यानी रैपिड रेल के लिए ट्रैक बिछाने का काम पूरा कर लिया गया है। इसके OHE इन्सटॉलेशन का काम भी 75 फीसदी पूरा हो चुका है। ऐसे में संभावना है पहली ट्रेन मार्च 2023 से ट्रैक पर दौड़ने लगेगी। सबसे पहले साहिबाबाद, गाजियाबाद, गुलधर, दुहाई और दुहाई डिपो स्‍टेशन पर संचालन होगा। जो कि कुल 17 किलोमीटर का ट्रैक है। वर्तमान में, इन स्टेशनों पर एस्कलेटर्स और लिफ्ट्स लगाने का कार्य किया जा रहा है। सराय काले खां से लेकर मेरठ तक के 82 किलो मीटर लंबे प्रोजेक्ट को 2025 तक पूरा होने की संभावना है।

पर्थला फ्लाई ओवर

लंबे समय से नोएडा के पर्थला के पास जाम झेल रहे लोगों को बड़ी राहत मिलने वाली है। पर्थला फ्लाईओवर का निर्माण कार्य मार्च 2023 तक पूरा होने की उम्मीद है।

इस फ्लाईओवर के निर्माण से सेक्टर-51, 52, 61, 70, 71, 72, 121, 122 आदि क्षेत्रों के रहने वाले लाखों निवासियों को फायदा होगा। एक बार फ्लाई ओवर शुरू होने से दिल्ली से गाजियाबाद, हापुड़, ग्रेटर नोएडा एक्सटेंशन जाना आसान हो जाएगा।

गंगा जल

ग्रेटर नोएडा में गंगा जल प्रोजेक्ट शुरू होने के बाद मार्च 2023 तक इसका नोएडा के कई सेक्टर में विस्तार होने की संभावना है। अभी 85 क्यूसेक गंगाजल यहां उपलब्ध हुआ और यह 28 आवासीय सेक्टर में यह सुविधा उपलब्ध कराया जा रहा है। मार्च 2023 तक 38 आवासीय सेक्टर तक गंगाजल की आपूर्ति करने की तैयारी है। अभी 4 लाख लोग को इसका लाभ मिलने का दावा है।

मेट्रो यात्रियों को राहत

एक्वॉ और ब्लू लाइन के बीच कनेक्टिविटी मजबूत करने के लिए, स्काई वॉक की सौगात भी इस साल मिल सकती है। टीओआई की रिपोर्ट के अनुसार एयरकंडीशन्ड स्काई वॉक नवंबर 2023 तक शुरू होने की संभावना है। जो सेक्टर-51 और सेक्टर-52 मेट्रो स्टेशन को कनेक्ट करेगा।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें