नोएडा सेक्टर 138 की झुग्गियों में रोहिंग्या और बांग्लादेशियों की गुंडागर्दी, स्थानीय लोग डर के साए में

नोएडा के सेक्टर-138 में सरकारी जमीन पर अवैध झुग्गियां लगातार बढ़ रही हैं। यहां रहने वाले लोग खुद को रोहिंग्या और बांग्लादेशी बताते हैं। ये लोग बिजली चोरी करते हैं और झुग्गियों में दुकानें भी चला रहे हैं। स्थानीय लोग इनसे डरते हैं और शिकायत करने पर उन्हें धमकी मिलती है।

सरकारी जमीन पर अवैध निर्माण की समस्या बहुत पुरानी है। नोएडा के सेक्टर 138 में भी यह समस्या लगातार बढ़ती जा रही है। यहां नोएडा अथॉरिटी की जमीन पर अवैध झुग्गी-बस्तियां उभर आयी हैं। इन बस्तियों में रहने वाले लोग खुद को रोहिंग्या बताते हैं, जो असम और बांग्लादेश से आए हैं।

Noida Building Static.

सेक्टर 138 की झुग्गियों में रोहिंग्या और बांग्लादेशियों का राज

स्थानीय लोगों के अनुसार यह लोग यहां पर अवैध रूप से झुग्गी बनाकर रह रहे हैं और बिजली चोरी भी करते हैं। रिपोर्ट के अनुसार इन झुग्गी बस्तियों में दुकानें भी खुल गई हैं और वहां बड़े-बड़े रेफ्रिजरेटर का भी इस्तेमाल किया जा रहा है। मतलब इन लोगों ने यहां पर अपना स्थायी निवास बना लिया है।

End of Feed