नोएडा

Noida Traffic News: अगले सप्ताह सेक्टर-82 फूल मंडी के ये रास्ते रहेंगे बंद, पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी; जानें वजह

Noida Traffic News: नोएडा सेक्टर 82 फूल मंडी के कई रास्तों को अगले सप्ताह तीन दिनों के लिए बंद करने फैसला लिया गया है। इस दौरान फूल मंडी के आसपास की सड़कों पर वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी।

Image

अगले सप्ताह सेक्टर-82 फूल मंडी के ये रास्ते रहेंगे बंद

Noida Traffic News: लोकसभा चुनाव 2024 की शुरुआत 19 अप्रैल से हो गई है। पहले चरण के पूरा होने के बाद अब दूसरे चरण के चुनाव की तैयारी की जा रही है। यूपी की गौतम बुद्ध नगर (Gautam Budh Nagar) सीट के लिए मतदान प्रक्रिया दूसरे चरण में यानी 26 अप्रैल को होगी। मतदान की तैयारी गौतमबुद्ध नगर में 3 दिन पहले से शुरू हो जाएगी। ऐसे में सेक्टर 82 में स्थित फूल मंडी में मतदान से संबंधित कार्यों को करने के लिए कर्मचारियों की आवाजाही शुरू हो जाएगी। इसे देखते हुए 24 अप्रैल से 26 अप्रैल तक कुछ रास्तों पर वाहनों को प्रतिबंधित किया गया है तो वहीं कुछ स्थानों पर डायवर्जन बनाए गए हैं।

फूल मंडी क्षेत्र में बनाया जाएगा ट्रैफिक डायवर्जन

नोएडा पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि 24, 25 और 26 अप्रैल को ट्रैफिक डायवर्जन प्रस्तावित किया गया है। इस दौरान सेक्टर 82 फूल मंडी के सामने और आसपास की सड़कों पर वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी। लोगों को बदले गए रास्तों का उपयोग कर अपने गंतव्यों पर पहुंचना होगा। पुलिस ने बताया कि फूल मंडी के परिसर से सटी चारों तरफ की सड़कों पर वाहनों को पूरी तरह से प्रतिबंधित किया जाएगा। पुलिस ने मतदान की तैयारी को देखते हुए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है।

ट्रैफिक एडवाइजरी

सूरजपुर से आने वाले वाहनों को कुलेसरा पुल से आगे एसएमसी कंपनी से बाई तरफ मोड़ा जाएगा। वहीं भंगेल से सूरजपुर जाने वाले भारी वाहनों को गेझा तिराहे से मोड़कर ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे की तरफ भेजा जाएगा। फूल मंडी तिराहे से सेक्टर 88 चौक तक सड़क को वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगी। इन रास्तों का प्रयोग करने वाले वाहन चालकों और अन्य यात्रियों को सलाह है कि 24, 25 और 26 अप्रैल को फूल मंडी के आसपास जाने वाले रास्तों से बचें और अपने गंतव्यों पर पहुंचने के लिए डायवर्जन रूट का इस्तेमाल करें। इसके साथ ही लगने वाले जाम की स्थिति से बचने के लिए समय से पूर्व निकलने का प्रयास करें। गौतमबुद्ध नगर सीट के लिए वोटिंग प्रक्रिया सुबह 7 बजे शुरू होगी और शाम 5 बजे तक चलेगी।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!