नोएडा

गौतमबुद्ध नगर में अवैध शराब के खिलाफ बड़ा एक्शन; आबकारी विभाग और पुलिस की छापेमारी में पुराना स्टॉक बरामद

गौतमबुद्ध नगर में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई में एक व्यक्ति की गिरफ्तारी हुई है। आबकारी विभाग और पुलिस की संयुक्त छापेमारी में बड़ी मात्रा में अवैध शराब बरामद की गई। आरोपी पर शराब के पुराने स्टॉक को नए स्टिकर लगाकर बेचने की योजना का आरोप है।

Image

अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई (सांकेतिक फोटो)

Photo : Times Now Digital

गौतमबुद्ध नगर में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। यह कदम उत्तर प्रदेश शासन और आबकारी आयुक्त के निर्देशों पर उठाया गया। 16 जून को, जिलाधिकारी और पुलिस आयुक्त की देखरेख में आबकारी विभाग और विशरख पुलिस ने संयुक्त रूप से छापेमारी की।

इस छापेमारी के दौरान, सचिन कुमार जायसवाल नामक आरोपी को हिरासत में लिया गया, जो शराब के पुराने स्टॉक पर नए स्टिकर लगाकर उसे बेचने की योजना बना रहा था। आरोपी अयोध्या के ग्राम मिल्कीपुर का निवासी बताया जा रहा है। उसके पास से बड़ी मात्रा में शराब की बोतलें बरामद की गईं। इनमें होएगार्डन बियर, हूपर विटबियर, ब्लेंडर ब्लू, वन मोर वोडका, और अन्य ब्रांड शामिल हैं।

जानकारी के मुताबिक, आरोपी से 1911 पेटी अवैध बियर, 435 बोतलें विदेशी शराब, और 56 स्टिकर बरामद किए गए। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई अवैध और नकली शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य शराबियों को धोखा देने वाले रैकेट का पर्दाफाश करना है।

Nilesh DwivedI
निलेश द्विवेदीauthor

निलेश द्विवेदी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में काम कर रहे हैं। वे शहरों से जुड़ी लोकल घटनाएं, क्राइम, राजनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्यवार अपडेट्स पर लगातार काम करते हैं। निलेश महत्वपूर्ण विवरणों को चुनने और पाठकों की रुचि के हिसाब से कंटेंट को प्रभावी तरीके से पेश करने के लिए जाने जाते हैं। डिजिटल न्यूजरूम के रफ्तार भरे माहौल में वे हर खबर को सटीक एंगल, आसान भाषा और उपयोगी जानकारी के साथ पेश करने पर फोकस करते हैं और अबतक 2,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article