नोएडा

Corona Cases in Noida: नोएडा में बढ़ रहा कोरोना का कहर, 24 घंटे में 52 नए केस, एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 274 पहुंची

यूपी के नोएडा में कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं। यहां बीते 24 घंटे में 52 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही यहां एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 274 हो गई है। इस बीच स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग जैसे सामान्य नियमों का पालन करने की अपील की है।

Image

नोएडा में बढ़ रहा कोरोना का कहर

Photo : iStock

Noida: उत्तर प्रदेश के नोएडा जिले में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। बढ़ते मामलों से अब लोगों में चिंता भी बढ़ने लगी है। हालांकि अभी भी कहा जा रहा है कि लोगों को घबराने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि डॉक्टरों का मानना है कि कोरोना का नया वेरिएंट ज्यादा खतरनाक नहीं है। लेकिन इस बीच इससे बचने के सारे आवश्यक उपाय करने के लिए कहा जा रहा है।

बता दें कि नोएडा में बीते 24 घंटे में 52 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ यहां कुल एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 274 हो गई है। इसमें 129 महिलाएं और 145 पुरुष हैं। बताया जा रहा है कि 3 मरीजों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि अन्य सभी मरीजों को होम आइसोलेशन पर रखा गया है। इन सभी मरीजों का इलाज घर से चल रहा है। स्वास्थ्य विभाग की टीम इन पर लगातार निगरानी रखे हुए है। स्थिति को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लोगों से मास्क लगाने की अपील की है और साफ-सफाई रखने के लिए कहा है। साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग जैसे सामान्य नियमों का पालन करने की सलाह दी गई है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article