Noida News: नोएडा शहर के लाखों आवंटियों के लिए अच्छी खबर है। जिन्होंने अब तक पानी का बकाया बिल नहीं चुकता किया है, वह अच्छी-खासी छूट के साथ बिल का भुगतान कर सकते हैं। नोएडा प्राधिकरण की ओर से पानी के बिल जमा करने के लिए ‘छूट योजना’ घोषित कर दी गई है। बैठक करने के बाद नोएडा प्राधिकरण की सीईओ रितु महेश्वरी ने यह प्रस्ताव रखा था, जिसे बोर्ड ने मंजूरी दे दी है।
बता दें कि सीईओ रितु माहेश्वरी के अनुसार, अगर आवंटी 31 दिसंबर, 2022 तक का बकाया पानी का बिल 1 जनवरी से 31 जनवरी 2023 तक जमा करवाएंगे तो उन्हें ब्याज में 40% की छूट मिल जाएगी। पानी के बिल का भुगतान 1 फरवरी से 28 फरवरी तक करने वालों को 30% की छूट मिलेगी। 31 मार्च 2023 तक पानी का बिल भरने वालों को 20% की छूट देने की योजना है।
