नोएडा

Noida Crime: नोएडा में पुलिस और वांटेड बदमाश के बीच मुठभेड़, पैर में लगी गोली, 16 मामले दर्ज

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 14, 2022, 08:18 PM IST

Noida Crime: नोएडा पुलिस ने एक मुठभेड़ में वांटेड बदमाश को पकड़ने में सफलता पाई है। यह बदमाश गैंगस्टर एक्ट में लंबे समय से वांछित था और एक अन्तर्राज्यीय चोर का सरगना है। मुठभेड़ के दौरान आरोपी को पैर में गोली लगी है। नोएडा पुलिस के अनुसार, पकड़े गए बदमाश पर जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में 16 मुकदमे दर्ज हैं। साथ ही कई मामलों में इस आरोपी की भूमिका की जांच की जा रही है।

Image

एनकाउंटर की जगह पर पड़ी बदमाश की बाइक

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • आरोपी पर नोएडा के अलावा दिल्‍ली-एनसीआर में मामले दर्ज
  • आरोपी अन्तर्राज्यीय चोरी और लूट गिरोह का है वांटेड सरगना
  • पुलिस देख फायरिंग कर भागने लगा आरोपी, गोली लगने से हुआ घायल

Noida Crime: नोएडा पुलिस को एक वांटेड बदमाश को पकड़ने में बड़ी कामयाबी मिली है। थाना सेक्टर-63 पुलिस ने एक मुठभेड़ में गैंगस्टर एक्ट में लंबे समय से वांछित चल रहे एक अन्तर्राज्यीय चोर को दबोचा है। इस मुठभेड़ के दौरान दोनों तरफ से गोलीबारी की गई। पुलिस की एक गोली पैर में लगने से बदमाश वहीं गिर पड़ा, जिसके बाद घेराबंदी कर उसे दबोच लिया गया। पुलिस ने आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। नोएडा पुलिस के अनुसार, पकड़े गए बदमाश पर जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में 16 मुकदमे दर्ज हैं। साथ ही कई मामलों में इस आरोपी की भूमिका की जांच की जा रही है।

नोएडा एडिशनल डीसीपी साद मियां खान ने बताया कि, रविवार रात को थाना सेक्टर 63 पुलिस को गुप्‍त सूचना मिली थी कि, एक वांटेड बदमाश किसी घटना को अंजाम देने के लिए नोएडा आया हुआ है। जिसके बाद पुलिस ने एफएनजी रोड पर बैरियर लगाकर तलाशी अभियान शुरू किया। पुलिस के अनुसार, कुछ देर बाद ही वांटेड बदमाश वकीम अकरम बाइक पर सवार होकर पुलिस की तरफ आता दिखा, लेकिन वह पुलिस टीम के इशारे पर रूकने की जगह बाइक की स्‍पीड बढ़ाकर वहां से भागने की कोशिश करने लगा। बदमाश का इंतजार कर पहले से तैयार नोएडा पुलिस ने भी बदमाश का पीछा शुरू कर दिया।

दिल्‍ली का रहने वाला है आरोपी, चोरी और लूट गैंग का है सरगना

पुलिस ने बताया कि, आरोपी ने पुलिस को पीछा करते देख फायरिंग शुरू कर दी। इसके जवाब में पुलिस ने भी फायर किए, जिससे वसीम अकरम घायल होकर गिर पड़ा। पुलिस ने बताया कि, पकड़ा गया बदमाश वसीम अकरम दिल्ली के मयूर विहार का रहने वाला है। इसने एक गैंग बना रखी है, जो दिल्‍ली-एनसीआर में चोरी करती है। यह गैंग का सरगना है और अब तक चोरी व लूट की कई घटनाओं को अंजाम दे चुका है। नोएडा में यह एक आईटी कंपनी से चोरी के मामले में वांटेड था। पुलिस ने आरोपी के पास से एक मोटरसाइकिल और तमंचा व कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस की टीम अब वसीम के दूसरे साथियों के बारे में जानकारी जुटा रही है। आरोपी से भी अस्‍पताल से बाहर आने के बाद पूछताछ की जाएगी।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article