नोएडा

Noida News : नोएडा में नहीं थम रहीं ठगी की घटनाएं, शातिर इस तरह से लोगों को बना रहे शिकार

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 4, 2023, 10:10 PM IST

Noida News : नोएडा और इसके आसपास के इलाके में यहां पर एक ही दिन में दो ठगी के मामले सामने आए। एक में फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ हुआ तो वहीं दूसरे में फर्जी रिश्‍तेदार बनकर ठगी करने की बात सामने आई।

Image

नोएडा में बढ़ रहीं ठगी की घटनाएं। (प्रतीकात्‍मक फोटो)

Photo : BCCL

Noida News : नोएडा और इसके आसपास के इलाके में ठगी करने के मामले कम नहीं हो रहे हैं। लगातार इन मामलों में वृद्धि होती जा रही है। लोगों से रुपये ऐंठने के चक्‍कर में आरोपी उनको तरह-तरह के लालच देते हैं। ऐसा ही कुछ एक बार फिर हुआ है यूपी के नोएडा में। यहां पर एक ही दिन में दो मामले सामने आए। एक मामले में पुलिस ने उस गिरोह का पर्दाफाश किया जो युवाओं को जॉब दिलाने के नाम पर ठगता था। वहीं, दूसरे मामले में ठगों ने रिश्‍तेदार बनकर फोन किया और महिला को ठगी का शिकार बना लिया।

फर्जी कॉल सेंटर का पर्दाफाश

नोएडा के सेक्‍टर 63 की कोतवाली पुलिस ने फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया है। जहां से ठग युवाओं को जॉब दिलाने के नाम पर उनसे लाखों की रकम हड़प लेते थे। पुलिस ने कथित कॉल सेंटर से नकदी और सामान बरामद किया है। आरोपियों ने खुद बताया है कि वे अब तक सैकड़ों लोगों से लाखों की ठगी कर चुके हैं। आरोपी गिरोह बनाकर पहले बेरोजगारों की लिस्‍ट तैयार करते थे और फिर सिलसिलेवार ढंग से उनको कॉल करते थे। तमाम तरीके की फीस बताकर उनसे हजारों रुपये ले लिए जाते थे और ये प्रोसेस होते ही अपना फोन बंद कर लेते थे। पुलिस ने बताया है कि आरोपियों के पास से लैपटॉप, मोबाइल, सिम कार्ड, आफर लेटर और भी बहुत से डॉक्‍यूमेंट्स बरामद किए गए हैं। वहीं, ठगी का शिकार हो चुके लोगों को भी ढूंढ़ा जा रहा है।

रिश्‍तेदार बताकर ठगे चार लाख

गाजियाबाद के ओल्ड पंचवटी कॉलोनी निवासी शिवांश वशिष्ठ सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं। उन्‍होंने अपनी आपबीती बताते हुए कहा क‍ि उनकी मां को एक अनजान नंबर से फोन आया। आरोपी ने उन्‍हें उनका रिश्तेदार बताया। इसके बाद उसने दोस्त के एक्सीडेंट की बात कही। कुछ देर बाद उसी नंबर से शिवांश को भी आरोपी ने कॉल किया और फिर झूठी कहानी बतलाकर दोस्त को वसुंधरा स्थित अस्पताल ले जाने की बात कही। शिवांश ने बताया है कि उपचार के नाम पर आरोपी ने एक लाख रुपये और फिर ऐसे ही करते-करते चार लाख रुपये ठग लिए। जब उन्‍होंने दोबारा फोन मिलाया तो लगा नहीं इस पर उन्‍हें शक हुआ। काफी देर के बाद तब उन्‍होंने रिश्‍तेदार को फोन मिलाया तो जानकारी हुई कि ऐसा कोई हादसा हुआ ही नहीं है। पुलिस ने मामले की जांच कराने की बात कही है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें