नोएडा

Noida Police: पांच रुपए की इस चीज से करते थे हजारों की ठगी, ऐसे पकड़े गए शातिर

  • Reported by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 13, 2022, 02:56 PM IST

Noida Crime: नोएडा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो शातिर ठगों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों शातिर ठग एटीएम बदलकर या एटीएम मशीन में फेवीक्विक लगाकर ठगी की वारदात को अंजाम देते थे। इनके पास से पुलिस ने कई बैंक के एटीएम कार्ड बरामद किए हैं। दोनों ठग काफी शातिर हैं और अपने शौक पूरे करने के लिए ठगी किया करते थे।

Image

नोएडा में एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाले दो शातिर ठग गिरफ्तार

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • नोएडा की फेस-1 थाना पुलिस ने की कार्रवाई
  • आरोपियों के पास से अलग-अलग बैंक के 15 एटीएम कार्ड बरामद
  • शौक पूरा करने के लिए करते थे ठगी

Noida News: नोएडा की थाना फेस-1 पुलिस ने एटीएम बदलकर व एटीएम मशीन में फेवीक्विक लगाकर धोखाधड़ी करने वाले दो बदमाशों को एक बैंक के एटीएम बूथ से गिरफ्तार कर लिया है। इनके कब्जे से अलग-अलग बैंक के 15 डेबिट कार्ड, 25 हजार नकद रुपए, 2 कार, 2 पेंचकश, एक पिलास, 5 फेवीक्विक और एक तमंचा बरामद किया गया है। पूछताछ करने पर आरोपियों ने अब तक 100 से भी अधिक वारदातों को अंजाम देने की बात को स्वीकार किया है। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।

नोएडा के एडीसीपी आशुतोष द्विवेदी के अनुसार, आरोपियों की पहचान आकाश कुमार निवासी सेक्टर - 63 नोएडा और धीरज निवासी दिलशाद गार्डन दिल्ली के रूप में की गई है। पकड़े गए आरोपी एटीएम बूथ की मशीन में कार्ड डालने वाले स्थान पर फेवीक्विक लगा दिया करते थे। इसके साथ ही कस्टमर केयर वाले स्थान पर अपना एक नंबर लिख दिया करते थे। जैसे ही कोई पैसा निकालने के लिए आता और मशीन में कार्ड डालता, ट्रांजैक्शन के दौरान उसका कार्ड वहीं पर चिपक जाता था। इसके बाद ये लोग बड़ी चालाकी से कार्ड निकाल लिया करते थे। इसके बाद उसी एटीएम या अन्य एटीएम से पैसे निकालकर फरार हो जाया करते थे।

100 से भी अधिक वारदातों को दिया अंजाम

बता दें कि, जब व्यक्ति एटीएम बूथ में लिखे कस्टमर केयर नंबर पर फोन करता तो उन्हीं में से कोई एक फोन उठाकर दो घंटे बाद आने को कहता था। फिलहाल पुलिस ने इन दोनों शातिर ठगों को गिरफ्तार कर लिया है। इन लोगों ने फेस-1 थाना सेक्टर-113 क्षेत्र के एटीएम बूथों पर लोगों के साथ इस तरह की कई धोखाधड़ी की वारदातों को अंजाम दिया है। पूछताछ करने के बाद आरोपियों ने अब तक 100 से भी अधिक वारदातों को अंजाम देने की बात स्वीकार की है।

ठगी के पैसे से बनाई गई संपत्ति की होगी जांच

जानकारी के लिए बता दें कि, दोनों आरोपी काफी समय पहले से इस तरह की धोखाधड़ी कर रहे थे। इसी ठगी के पैसों से आरोपियों ने दो कार भी खरीद ली थी। यहीं नहीं आरोपियों ने घर के महंगे सामान भी खरीद लिए थे। इसके अलावा दोनों आरोपी अपने शौक पूरे करने के लिए ठगी का पैसा खर्च करते थे। पुलिस आरोपियों के द्वारा धोखाधड़ी के पैसों से बनाई गई संपत्ति के बारे में भी जानकारी जुटाने में लग गई है।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!