नोएडा

Noida Traffic Alert: नए साल की पूर्व संध्या पर ट्रैफिक अलर्ट, जानिए 31 दिसंबर को किन जगहों पर रहेगा रूट डायवर्ट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 30, 2022, 08:23 PM IST

Noida Traffic Advisory: नोएडा में नए साल की पूर्व संध्या पर शहर में ट्रैफिक डायवर्जन किया जाएगा। सेक्टर -18 के आसपास की कई सड़कों पर ट्रैफिक पुलिस यातायात व्यवस्था को चाक चौबंद करने के लिए अलर्ट नजर आएगी। यह ट्रैफिक डायवर्जन 31 दिसंबर की शाम 4 बजे से लागू हो जाएगा। पार्किंग को लेकर भी एडवाइजरी जारी कर दी गई है।

Image

नोएडा में नए साल की पूर्व संध्या पर शहर में किया जाएगा ट्रैफिक डायवर्जन

KEY HIGHLIGHTS
  • 31 दिसंबर शाम 4 बजे से एडवाइजरी होगी लागू
  • सेक्टर-18 के आसपास की सड़कों पर होगा डायवर्जन
  • सेक्टर -18 गुरुद्वारे से सेक्टर- 18 बाजार के सामने का निकास रहेगा बंद

Noida Traffic News: गौतमबुद्धनगर ट्रैफिक पुलिस ने नए साल की पूर्व संध्या के अवसर पर जश्न को ध्यान में रखते हुए एडवाइजरी जारी कर दी है। अधिकारियों के अनुसार, 31 दिसंबर की शाम 4 बजे से एडवाइजरी लागू हो जाएगी। ट्रैफिक एडवाइजरी के मुताबिक, नोएडा के सबसे बड़े व्यावसायिक केंद्र सेक्टर -18 के आसपास की सड़कों को बड़े पैमाने पर गौतमबुद्धनगर ट्रैफिक पुलिस की ओर से डायवर्ट किया जाएगा। पुलिस ने बताया है कि, वाहनों की आवाजाही पर अंकुश बड़े पैमाने पर शहर के वाणिज्यिक केंद्रों और मॉल के आसपास केंद्रित की गई है।

ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी के अनुसार, नर्सरी तिराहे और सेक्टर -18 मेट्रो स्टेशन के बीच अट्टापीर चौक की ओर जाने वाली सड़क को नो-पार्किंग जोन बना दिया गया है। यहां पर किसी भी वाहन को पार्क करने की परमिशन नहीं दी जाएगी। फुटओवर-ब्रिज और सेक्टर-18 गुरुद्वारे से सेक्टर -18 बाजार के सामने का निकास बंद कर दिया जाएगा।

बाजार क्षेत्र में रहेगी वाहनों की नो एंट्री

ट्रैफिक पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, सेक्टर -18 मेट्रो स्टेशन से सेक्टर -18 बाजार जाने वाली सड़क बंद कर दी जाएगी। यह निकास केवल सेक्टर -18 से आने वाले वाहनों के लिए खुला रहेगा। नर्सरी ट्राइसेक्शन और सेक्टर 18 मेट्रो स्टेशन के बीच अट्टापीर चौक की ओर जाने वाली सड़क को नो-पार्किंग जोन बना दिया गया है। फुटओवर ब्रिज के सामने से निकलने वाला रास्ता और सेक्टर -18 गुरुद्वारा से सेक्टर- 18 के बाजार जाने वाला रास्ता बंद रहेगा। बाजार क्षेत्र में प्रवेश करने वाले वाहनों की एंट्री बंद कर दी जाएगी।

शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों पर कार्रवाई

जानकारी के लिए बता दें कि, अट्टापीर चौक से आने वाले वाहन प्राइवेट बैंक के कट से मल्टीलेवल पार्किंग तक पहुंच सकते हैं। सेक्टर-18 स्थित सभी मॉल और पार्टी हब समेत भारी भीड़ वाले स्थानों पर बड़ी संख्या में अधिकारियों को तैनात किया जाएगा। किसान चौक, जगत फार्म और परी चौक जैसे स्थानों पर सड़क के किनारे खड़े वाहनों पर जुर्माना भी लगाया जाएगा। ब्रेथ एनालाइजर की जांच के बाद शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की तैयारी है।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!