Noida News: दिल्ली एनसीआर समेत नोएडा में लगातार प्रदूषण का स्तर तेजी से बढ़ रहा है। जिसको ध्यान में रखते हुए नोएडा के यातायात विभाग ने ग्रैडेड एक्शन प्लान के अंतर्गत ट्रैफिक डायवर्जन की एडवाइजरी जारी कर दी है। नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने दिल्ली में खराब वायु गुणवत्ता के कारण नोएडा दिल्ली बॉर्डर पर चिल्ला रेड लाइट, डीएनडी समेत कालिंदी कुंज बॉर्डर पर नोएडा से दिल्ली क्षेत्र में कई वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित किया है। इसको लेकर कई मार्गों पर रूट डायवर्जन भी किया गया है।
बता दें कि, नोएडा ट्रैफिक विभाग ने वाहन चालकों को किसी तरीके की परेशानियों का सामना ना करना पड़े इसके लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है। नोएडा के ट्रैफिक विभाग ने हेल्पलाइन नंबर 9971009001 जारी किया है। बता दें कि, इस नंबर पर संपर्क कर डायवर्जन समेत अन्य जानकारी ली जा सकती है।
दिल्ली जाने वाले इन वाहनों पर प्रतिबंध
मिली जानकारी के अनुसार, रूट डायवर्जन के तहत ट्रैफिक पुलिस ने नोएडा से दिल्ली में आवश्यक वस्तुएं एवं सेवाएं प्रदान करने वाले सभी वाहनों को छूट दी है। सभी प्रकार के सीएनजी एवं इलेक्ट्रिक ट्रकों को छोड़कर अन्य प्रकार के भारी वाहनों के प्रवेश में प्रतिबंध लगाया गया है। डीजल से चलने वाले मध्यम स्तर के मालवाहक वाहनों और भारी मालवाहक वाहनों यथा आवश्यक वस्तुएं एवं सेवाएं प्रदान करने वाले सभी वाहनों को छोड़कर अन्य पर प्रवेश प्रतिबंध रहेगा। नए नियम के अनुसार, बीएस 3 पेट्रोल और बीएस 4 डीजल वाले हल्के चार पहिया वाहनों के प्रवेश में भी नोएडा से दिल्ली का प्रतिबंध जारी रहेगा।इन रास्तों पर किया गया डायवर्जनबता दें कि, नए रूट डायवर्जन के अनुसार, नोएडा बॉर्डर स्थित चिल्ला रेड लाइट से होकर दिल्ली जाने वाले सभी मध्यम मालवाहक वाहन और बीएस 4 डीजल एवं बीएस 3 पेट्रोल वाले हल्के चार पहिया वाहन नोएडा- ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे से होकर यमुना एक्सप्रेसवे या ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे समेत अन्य वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करते हुए अपने गंतव्य को जा सकेंगे। इसी तरह डीएनडी के रास्ते दिल्ली जाने वाले बीएस 4 डीजल एवं बीएस 3 पेट्रोल वाले हल्के चार पहिया वाहन एवं ट्रक समेत मध्यम मालवाहक वाहन डीएनडी की बजाय नोएडा - ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे होते हुए अन्य वैकल्पिक मार्गों के माध्यम से अपने गंतव्य को जा सकेंगे। साथ ही नोएडा दिल्ली स्थित कालिंदी कुंज बॉर्डर पर भी रूट डायवर्जन किया गया है। इसके तहत बीएस 4 डीजल एवं बीएस 3 पेट्रोल वाले हल्के चार पहिया वाहन एवं ट्रक समेत मध्यम मालवाहक वाहन नोएडा - ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे होते हुए वैकल्पिक मार्गों के माध्यम से अपने गंतव्य की ओर से जा सकेंगे।
