Noida News: नोएडा पुलिस की सहायता से राजस्थान पुलिस ने लाखों रुपये की ठगी की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को नोएडा के थाना सेक्टर 39 से गिरफ्तार कर लिया। राजस्थान पुलिस अचानक सेक्टर 39 थाने पर पहुंच गई। इसके बाद नोएडा पुलिस की मदद से सेक्टर 37 के पास से एक गोलगप्पे वाले को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से पूछताछ में कई चौकाने वाले खुलासे हुए। पुलिस ने जिस गोल गप्पे वाले को गिरफ्तार किया, वह राजस्थान के सीकर में लाखों रुपए की धोखाधड़ी करने के बाद फरार हो गया था।
बता दें कि, राजस्थान पुलिस काफी समय से आरोपी की तलाश कर रही थी। आरोपी अपनी पहचान छुपाकर नोएडा में रह रहा था। वह गोल गप्पे बेचने का काम किया करता था। राजस्थान पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद अपने साथ लेकर चली गई।
मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई
मिली जानकारी के अनुसार, राजस्थान में लाखों रुपये की धोखाधड़ी कर वहां से फरार होने के बाद आरोपी दिल्ली से सटे नोएडा में लोगों को चाट और गोल गप्पे खिलाता था। मुखबिर से सटीक सूचना मिली थी कि, धोखाधड़ी के मामले में फरार पप्पू यादव नोएडा में गोल गप्पे बेचने का काम कर रहा है। ऐसे में राजस्थान के सीकर जिले की पुलिस ने नोएडा पुलिस से संपर्क किया। नोएडा पुलिस ने सीकर पुलिस की पूरी मदद की। इसके बाद नोएडा और सीकर की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला है दर्जजानकारी के लिए बता दें कि, आरोपी की गिरफ्तारी के संबंध में विस्तार से जानकारी देते हुए थाना सेक्टर 39 के प्रभारी निरीक्षक राजीव बालियान ने बताया कि, राजस्थान पुलिस ने धारा 420 और 406 के तहत आरोपी गोल गप्पे वाले को गिरफ्तार किया। आरोपित के खिलाफ धोखाधड़ी और ठगी करने के कई केस दर्ज थे। राजस्थान पुलिस को आरोपी की लंबे समय से तलाश थी। प्रभारी निरीक्षक बलियान ने बताया कि, इस प्रकरण में नोएडा पुलिस ने राजस्थान पुलिस का सहयोग किया।
