नोएडा

Noida: नए साल को लेकर नोएडा पुलिस ने तैयार किया मास्टर प्लान, आसमान से नजर रखेंगे 24 ड्रोन, जमीन पर...

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 28, 2022, 10:55 PM IST

Noida: न्‍यू ईयर सेलिब्रेशन के दौरान हुडदंग मचाने और शराब पीकर वाहन चलाने वाले लोगों पर नकेल कसने के लिए नोएडा पुलिस ने मास्‍टर प्‍लान तैयार कर लिया है। पूरे जिले की पुलिस 31 दिसंबर से लेकर 1 जनवरी तक हाई अलर्ट पर रहेगी। इस दौरान 24 ड्रोन के माध्‍यम से पुलिस आसमान से नजर रखेगी, वहीं 2500 पुलिसकर्मी जमीन पर तैनात रहेंगे।

Image

अधिकारियों के साथ बैठक करती पुलिस कमिश्‍नर

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • पुलिस कमिश्‍नर ने उच्‍च अधिकारियों के साथ बनाया मास्‍टर प्‍लान
  • 24 घंटे नोएडा पुलिस रहेगी हाई अलर्ट पर, 2500 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात
  • हुडदंग मचाने और शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर पुलिस की नजर

Noida: न्‍यू ईयर सेलिब्रेशन के दौरान शराब पीकर हुडदंग मचाने वाले लोगों के लिए नोएडा पुलिस ने अपना मास्‍टर प्‍लान तैयार कर लिया है। 31 दिसंबर से लेकर 1 जनवरी तक नववर्ष को ध्‍यान में रखकर सभी थानों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। इस दौरान सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टी रद्द कर दी गई है। नए साल से जश्‍न के दौरान आसमान से लोगों पर नजर रखने के लिए नोएडा पुलिस को 24 ड्रोन दिए गए है। इन ड्रोन के माध्यम से पुलिस पूरे जिले की निगरानी करेगी। इसके अलावा जमीन पर नश में धुत लोगों पर नकेल कसने और कार्रवाई के लिए 2500 पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी।

बता दें कि कोरोना वायरस के कारण बीते दो साल लोग खुलकर न्‍यू ईयर का जश्‍न नहीं मना सके थे, लेकिन इस बार वायरस का संक्रमण कम होने के कारण हर जगह नए साल का जश्न धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। नोएडा शहर में मौजूद 50 से अधिक क्‍लब, बार और डिस्‍क भी नए साल का जश्न मनाने के लिए तैयार हैं। जिसमें लोगों की भारी भीड़ उमड़ने का अंदेशा है। ऐसे में जिले के अंदर किसी भी प्रकार की अशांति या हुड़दंग से निपटने के लिए नोएडा पुलिस पुख्‍ता तैयारी करने में जुटी है।

24 घंटे तक हाईअलर्ट पर रहेगी पूरे जिले की पुलिस

नए साल की सुरक्षा तैयारियों का जायजा लेने के लिए नोएडा पुलिस कमिश्नर ने अपर पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था व अन्‍य उच्‍च पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। नोएडा पुलिस के अनुसार, 31 दिसंबर की रात से लेकर 1 जनवरी की सुबह तक जिले के सभी थानों को हाई अलर्ट पर रख गया है। पूरे जिले में पुलिस सड़कों, क्‍लबों व बार के आसपास तैनात रहेंगी। इस दौरान सभी वाहनों की जांच की जाएगी। अगर कोई शराब पीकर गाड़ी चलाते पाया गया तो उस पर सख्‍त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा ड्रोन के माध्यम से पूरे जिले की निगरानी की जाएगी। इन ड्रोन को चलाने के लिए शहर की प्रमुख जगहों का चुनाव नोएडा पुलिस द्वारा कर लिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि किसी भी तरह की घटना से निपटने के लिए पुलिस की टीमों को कार्रवाई के लिए पूरी रात तैयार रखा जाएगा।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article